Post Top Ad
Thursday, February 17, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
विडियो
महिला पर लगा दूसरे मर्द से अवैध संबंध का लगा आरोप तो पंचायत ने सुनाई तालिबानी सजा, चेहरे पर कालिख और चूना पोतकर महिला का सिर मुंडवाया; देखे विडियो।
महिला पर लगा दूसरे मर्द से अवैध संबंध का लगा आरोप तो पंचायत ने सुनाई तालिबानी सजा, चेहरे पर कालिख और चूना पोतकर महिला का सिर मुंडवाया; देखे विडियो।
बिहार। दरभंगा से समाज के क्रूर चेहरे का वीडियो सामने आया है। कुछ लोग एक महिला का सिर मुंडवाकर उसके चेहरे पर कालिख और चूना लगाकर पूरे गांव में घूमाते दिखे। वीडियो कुशेश्वरस्थान पश्चमी प्रखंड अंतर्गत पकाही झझरा पंचायत के एक गांव का है। महिला पर उसके ससुराल वालों ने चरित्रहीन होने का आरोप लगाया है। इसके बाद पंचायती हुई। जहां पंचायत ने उसका सिर मुंडवाकर गांव में घुमाने का आदेश दिया। इसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना का गांव के ही कुछ लोगों ने विरोध किया। इसके बाद मामले को जैसे तैसे दबा दिया गया, लेकिन गांव के लोगों की क्रूरता का वीडियो कुछ लोगों ने बना लिया था, जो बुधवार को वायरल हो गया। वहीं, महिला ने आत्मसम्मान की गुहार थाने में लगाई है। इसके बाद पुलिस ने महिला के आवेदन पर मामला दर्ज किया।
महिला पर किसी गैर मर्द के साथ गलत संबंध का आरोप लगा है। यह आरोप महिला के परिवार वालों ने ही लगाया था। महिला उसी गांव की बहू है। यह पूरा मामला सोमवार का है। घटना के बाद मामले को लेकर गांव में पंचायती भी हुई। पंचायत में ही लोगों ने महिला को चरित्रहीन बताकर उसकी बेइज्जती की। महिला को गांव के कुछ लोगों ने सिर के बाल काट दिए। साथ ही चेहरे पर एक तरफ उजला दूसरे तरफ काला से रंग दिया है। फिर गाली गलौज करते हुए पूरे गांव में घुमाया और फिर गांव के सीमा से बाहर छोड़ दिया।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद