Post Top Ad
Tuesday, February 8, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, कहाँ गुम हो गए रायसेन के मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और अंतरराष्ट्रीय बौद्ध यूनिवर्सिटी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खोलने की थी घोषणा।
रायसेन, कहाँ गुम हो गए रायसेन के मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और अंतरराष्ट्रीय बौद्ध यूनिवर्सिटी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खोलने की थी घोषणा।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिला सर्वांगीण विकास के मामले में प्रदेश के 52 जिलों में सबसे ज्यादा पिछड़े जिले में गिना जाता है। आलम यह है कि पिछले एक-दो सालों से प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, विदिशा के भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव सहित पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत समेत स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा करोड़ों रुपयों की अनुमानित लागत के आधा दर्जन विकास कार्यों की घोषणा के बाद उसे तेजी से अमलीजामा पहनाया जा रहा है। शहर की आबादी लगभग 60 हजार के आंकड़े को छू चुकी है। वहीं गाहे बगाहे सार्वजनिक मंचों से मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध यूनिवर्सिटी की घोषणा सलामतपुर त्रिमूर्ति तिराहे पर पहाड़ी पर खोले जाने की घोषणा की थी। बावजूद इसके सीएम शिवराज सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की विकास संबंधी घोषणा धरातल पर नहीं आ सकी है। जिला मुख्यालय रायसेन के डिग्रीधारी, शिक्षित बेरोजगार युवा-युवतियों के हाथों के लिए न तो कोई काम मिल रहा है और न बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए जॉब मिल पा रहा है। यहां पर लगभग 3 से 4 साल पूर्व जिला अदालत परिसर में तत्कालीन विधि विधायी मंत्री रामपाल सिंह द्वारा जिला बार एसोसिएशन के वकीलों की डिमांड पर लेबर कोर्ट की घोषणा की गई थी। लेकिन लेबर कोर्ट रायसेन में नहीं खोलने के पीछे सबसे अहम कारण जिला प्रशासन द्वारा जमीन आवंटित नहीं कराई गई है। जिससे वकीलों को लेबर कोर्ट संबंधी मामलों की सुनवाई नहीं हो पा रही है। उन्हें काम नहीं मिल पा रहा है। बार एसोसिएशन रायसेन के अध्यक्ष सुरेश सिंह चन्द्रवंशी, विजय कुमार धाकड़, सुरेश नारायण शर्मा, बाबूलाल साहू, प्रमोद साहू, रेहान खान, कमाल खान, कैलाश नारायण सक्सेना आदि का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा हमारी मांग के बावजूद भी लेबर कोर्ट बिल्डिंग के लिए जगह एलाट नहीं कराई गई है।
सीएम शिवराज सिंह की घोषणा सिर्फ कागजों तक ही सिमटी
प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को विपक्ष के नेताओं ने घोषणावीर मुख्यमंत्री करार दिया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल, नगर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विकास शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष हर्ष वर्धन सोलंकी का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजनीति के इतिहास में सबसे झूठे-फरेबी घोषणावीर मुख्यमंत्री साबित हो गए हैं। जहाँ वे जाते हैं वहां मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज, आईटीआई सहित टेकापार कॉलोनी गैरतगंज में औधोगिक क्षेत्र, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध यूनिवर्सिटी, सलामतपुर टेकरी पर खोले जाने गोल्फ क्लब के लिए निनोद, दीवानगंज में स्टेडियम खोलने की घोषणा अधूरी पड़ी हुई है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद