Post Top Ad
Tuesday, February 8, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, आज से यज्ञ प्रारंभ, निकाली गई कलश यात्रा।
रायसेन/सिलवानी, आज से यज्ञ प्रारंभ, निकाली गई कलश यात्रा।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। तहसील के ग्राम देवरी जागीर में वैदिक मंत्रों के उच्चारणों से भव्य यज्ञ का प्रारंभ किया गया एवं भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा राजा लोक विजय शाह जी के निज निवास से प्रारंभ होकर ग्राम में भृमण करती हुई श्री हनुमान जी मंदिर पर समाप्त हुई। ग्राम देवरी जागीर में राजा लोकविजय शाह, बाबा नीलमणी शाह के द्वारा भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है। उसी मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। भव्य मंत्रों के उच्चारण से पंडित रेवाशंकर शास्त्री जमुनिया के दारा वैदिक रीति से संम्पन्न हो रहॉ है।
पंडित रेवा शंकर ने बताया कि यज्ञ शब्द यज-धातु से सिद्ध होता है जिसका अर्थ है देव पूजा संगतिकरण और दान, संसार के सभी श्रेष्ठकर्म यज्ञ कहे जाते हैं। यज्ञ को अग्निहोत्र देवयज्ञ होम हवन अध्वर भी कहते हैं। सब लोग जानते हैं कि दुर्गंधयुक्त वायु और जल से रोग से प्राणियों को दुख और सुगंधित वायु तथा जल से आरोग्य और रोग के नष्ट होने से सुख प्राप्त होता है। जहां होम होता है वहां से दूर देश में स्थित पुरुष के नासिका से सुगंध का ग्रहण होता है वैसे दुर्गंध का भी।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद