Post Top Ad
Friday, February 18, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
गांव में कोई होता था बीमार तो महिला को करते थे प्रताड़ित, अब महिला को डायन बताकर जिंदा जलाया।
गांव में कोई होता था बीमार तो महिला को करते थे प्रताड़ित, अब महिला को डायन बताकर जिंदा जलाया।
बिहार। नवादा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक महिला को डायन बताकर उसे जिंदा जला दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की मौत के बाद पूरे इलाके में तनाव है। जानकारी के मुताबिक घटना नवादा के उग्रवाद प्रभावित रजौली की है, जहां महिला को डायन बताकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। गांव में किसी के भी बीमार पड़ने पर महिला की पिटाई कर दी जाती थी। जानकारी के मुताबिक गांव में किसी के भी बीमार पड़ने के बाद महिला को टॉर्चर किया जाता था। जब भी किसी की तबीयत खराब होती थी, तो लोग मृतक महिला को तंग करते थे। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस भी हरकत में आ गई और जंगलों के बीच बसे गांव में पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंच गई।
गुरुवार को कुछ लोगों ने सभी सीमाओं को पार कर महिला पर पेट्रोल छिड़कर उसे जिंदा जला दिया। घटना के बाद महिला किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए पास के तालाब में कूद गई, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। परिजन जब शव को निकालने के लिए तालाब में गए तो लोगों ने उनकी भी पिटाई कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव है और पुलिस गांव में कैंप कर रही है। मृतक महिला की बहन और बहनोई ने रजौली थाने पहुंचकर इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना को गुरुवार दोपहर को अंजाम दिया गया था।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
Share This
About Ghatak reporter
बिहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद