Post Top Ad
Tuesday, February 8, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजनीति
विडियो
भाजपा नेता की गुंडागर्दी :- अतिक्रमण हटाने गए अमले पर भाजपा नेता ने डाला पेट्रोल, की जिंदा जलाने की कोशिश, जान बचाकर भागा अमला; देखे विडियो।
भाजपा नेता की गुंडागर्दी :- अतिक्रमण हटाने गए अमले पर भाजपा नेता ने डाला पेट्रोल, की जिंदा जलाने की कोशिश, जान बचाकर भागा अमला; देखे विडियो।
राजगढ़। जिले में तहसीलदार को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना राजगढ़ जिले के पचोर की है। अतिक्रमण हटाने गए तहसीलदार सहित नगरपालिका अमले पर भाजपा नेता ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। नेता ने पहले तहसीलदार पर पेट्रोल डाला फिर पूरे अमले पर भी पेट्रोल उछाल दिया। मौका मिलते ही पूरा अमला और अधिकारी जान बचाकर वहां से भाग गए। भाजपा नेता ने घर में अतिक्रमण करके रखा था। भाजपा नेता भगवान सिंह युवा मोर्चा का पूर्व जिला मंत्री है। वर्तमान में वो भाजपा का एक्टिव सदस्य है। कुछ दिन पहले सिंह ने JCB से एक आदमी का घर भी जमींदोज कर दिया था।
दरअसल, पचोर में इन दिनों सड़क निर्माण का काम चल रहा है। जिसके लिए शिवलाय रोड पर अतिक्रमण हटाने का काम भी जारी है। भाजपा नेता भगवान सिंह राजपूत का घर इसी रोड पर है। राजपूत ने भी यहां अतिक्रमण किया हुआ था। इसी को हटाने के लिए तहसीलदार राजेश सोरते और CMO पवन मिश्रा नगरपालिका के अमले के साथ पहुंचे थे। तहसीलदार ने जब भाजपा नेता के घर का अतिक्रमण हटाने के लिए कहा, तो वे गुस्सा गए। उन्हें समझाने की कोशिश की गई। तो गुस्साए नेता ने पेट्रोल से भरी बॉटल लाकर तहसीलदार पर उड़ेल दी। बाद में भाजपा नेता ने पूरे अमले पर भी पेट्रोल फेंक दिया।
तहसीलदार राजेश सरोते का कहना है कि मैं टीम के साथ अतिक्रमण हटाने गया था। इसी बात पर भगवान सिंह पेट्रोल की बॉटल लाया और मुझ पर और अमले पर पेट्रोल छिड़क दिया। हमने थाने में शिकायत की है। जल्द ही भाजपा नेता पर कार्रवाई होना चाहिए।
TI वी.पी लोहिया ने बताया कि राजस्व और नपा दोनों का अमला अतिक्रमण हटाने के लिए गया था। JCB से अतिक्रमण हटा रहा था। तभी भगवान सिंह राजपूत, जगदीश और दशरथ अपने भाइयों के साथ मौके पर पहुंच गया। तीनों ने अमले के साथ गाली-गलौज की। फिर वो पेट्रोल की बॉटल लेकर आया और अधिकारियों-कर्मचारियों पर छिड़क कर मारने की कोशिश की। हमने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
राजस्व चौकीदार प्रेम नारायण ने बताया कि रास्ते का निर्माण हो रहा था। अफसरों ने भाजपा नेता को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा तो वह नाराज होकर चिल्लाने लगा कि पेट्रोल लाओ... पेट्रोल लाओ...। फिर वह घर में गया और पेट्रोल की बॉटल लेकर आया। तहसीलदार पर पेट्रोल छिड़कने लगा। फिर बाकी अमले पर भी पेट्रोल छिड़ककर जान से मारना चाहा। मैं वहां साइड में खड़ा था। उसने मेरे जेब में हाथ डाला और माचिस निकालना चाहा। लेकिन मेरे पास माचिस नहीं थी। वहां मौजूद लोग उसे समझाने लगे, तो मौका मिलते ही हम वहां से भाग निकले।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
# राजनीति
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद