Post Top Ad
Tuesday, February 8, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, 10 साल छोटे जूनियर कर्मचारी से सीनियर ने किया अप्राकृतिक कृत्य, बाद में करने लगा बदनाम, एफ़आईआर दर्ज, आरोपी फरार।
भोपाल, 10 साल छोटे जूनियर कर्मचारी से सीनियर ने किया अप्राकृतिक कृत्य, बाद में करने लगा बदनाम, एफ़आईआर दर्ज, आरोपी फरार।
भोपाल। मिसरोद इलाके में एक कर्मचारी से कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी सीनियर कर्मचारी है और उसने डरा धमकाकर जूनियर से गंदी हरकत की। इसके बाद आरोपी ने उसे बदनाम करना शुरू कर दिया। पहले तो युवक चुप रहा, लेकिन करीब 7 दिन बाद उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मिसरोद थाना क्षेत्र के होशंगाबाद रोड पर स्थित एक होटल में 33 साल का युवक जॉब करता है। पुलिस को बताया कि बीती 31 जनवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे वह होटल के अपने सर्वेंट रूम में था। इसी दौरान वहां पर उसके सीनियर अजय मिहाना कमरे में आ गए। उन्होंने उसे डराया धमकाया और उससे अप्राकृतिक कृत्य किया। इसके बाद वह उससे लगातार हर दिन शारीरिक शोषण करने लगे। उन्होंने इसके बारे में होटल मालिक को भी जानकारी दी। अजय उसे लगातार मानसिक और शारीरिक परेशान करने लगा। इतना ही नहीं अजय ने इसके बारे में दूसरों को बताना शुरू कर दिया। दूसरे लोग उसका मजाक बनाने लगे। पहले तो वह चुप रहा, लेकिन बाद में उसने इसकी शिकायत रविवार रात मिसरोद पुलिस से की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी की उम्र 45 साल से ज्यादा बताई जाती है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज भी निकलवा रही है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद