Post Top Ad
Wednesday, February 16, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, जिले की दसवीं नगरीय निकाय बनी देवरी ग्राम पंचायत।
रायसेन, जिले की दसवीं नगरीय निकाय बनी देवरी ग्राम पंचायत।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। लंबे समय से कस्बे को नगर पंचायत से नगर परिषद बनाने की मांग कर रहे थे देवरी के बाशिंदे। अब जाकर शासन की मोहर ग्राम पंचायत देवरी में लगी और अब जाकर जिले का दसवां नगरीय निकाय बना देवरी ग्राम पंचायत। प्रदेश सरकार ने जिले के कस्बा देवरी को नगर परिषद का दर्जा दे दिया है। हर जिले में कुल 10 नगरीय निकाय हो गए हैं। देवरी को नगर परिषद का दर्जा मिलते ही लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सोमवार की रात इसकी जानकारी मिलते ही लोगों ने जश्न मनाया। ज्ञात हो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2 साल पहले देवरी में आयोजित एक किसान सम्मेलन में इसकी घोषणा की थी तब से ही इसकी प्रक्रिया जारी थी। देवरी नगर पंचायत में 4 पंचायतों और 13 गांवों को किया गया है शामिल। ग्राम पंचायत देवरी को नगर परिषद का दर्जा देने के लिए 4 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है जिनके 13 गांव भी अब देवरी नगर परिषद का हिस्सा होंगे। लोगों की मांग और उम्मीदों के मुताबिक देवरी को नगर परिषद का दर्जा मिल गया है। अब नगर परिषद के सभी 15 गांवों में विकास की गंगा बहने के लिए जाती है। देवरी सहित 5 ग्राम पंचायतों को मिलाकर एक नगर परिषद का गठन किया गया है जिससे क्षेत्र में ग्राम पंचायतों का ताना-बाना बिगड़ेगा। अब यहां पंचायतों के गठन की प्रक्रिया फिर से की जाएगी। यह काम पंचायत चुनावों की घोषणा से पहले किया जाएगा। साथ ही पंचायतों और देवरी निकाय के आरक्षण की प्रक्रिया भी फिर से की जाएगी।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद