रायसेन, समाजोत्थान के लिए अग्रणी भूमिका निभाई संत शिरोमणि रविदास महाराज ने - स्वास्थ्य मंत्री। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, February 16, 2022

रायसेन, समाजोत्थान के लिए अग्रणी भूमिका निभाई संत शिरोमणि रविदास महाराज ने - स्वास्थ्य मंत्री।

समाजोत्थान के लिए अग्रणी भूमिका निभाई संत शिरोमणि रविदास महाराज ने - स्वास्थ्य मंत्री।

  • अहिरवार समाज के वरिष्ठ जनों, मेधावी प्रतिभाओं को शाल श्रीफल देकर किया गया सम्मानित।

रायसेन, समाजोत्थान के लिए अग्रणी भूमिका निभाई संत शिरोमणि रविदास महाराज ने - स्वास्थ्य मंत्री।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। समाजोत्थान में संत शिरोमणि रविदास महाराज ने अग्रणी भूमिका निभाई थी। उन्होंने सामाजिक समरसता लाने दलितों में शिक्षा-संस्कार की अलख जगाने, समय की कीमत समझने और कार्यों को पूरी ईमानदारी लग्ननिष्ठा से करने की सीख समाजजनों को दी थी। वे हमेशा समाज में झूठे आडंबर और पाखंड के हमेशा से ही विरोधी रहे। संत रविदास महाराज ने अपने दोहे में कहा था कि 'ऐसा चाहूं राज मैं सभी जनों को मिले अन्न, छोटे बड़े सब सम बसे' ठीक वैसे ही गरीबों को शिवराज सरकार अन्न देकर पेट भरने का कामकाज कर रही है। समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे गरीबों की सेवा करने का काम कर रही है। संत रविदास महाराज के बताए गए सद मार्गों रीति नीति पर चलकर सुपथ पर सदा बड़े चलो। यह बात प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कही। डॉ. चौधरी बुधवार को दोपहर चिड़िया टोल वन परिसर में अहिरवार समाज संघ व जिला प्रशासन द्वारा आयोजित संत शिरोमणि रवि दास महाराज जयंती समारोह में मुख्य अतिथि की हैसियत से शामिल हुए। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा अजा मोर्चा अध्यक्ष सूरज दोहरे, कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे, एसपी विकाश कुमार शाहवाल, अहिरवार समाज समिति रायसेन के अध्यक्ष झब्बू लाल अहिरवार मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद कमलेश बहादुर सिंह ने किया। अंत में आभार व्यक्त किया सीईओ पीसी शर्मा, डीईओ सरिता नायक ने। इसके अलावा मंच पर संत बाबा शिवनारायण दास, प्रताप सिंह तिलचोरिया, प्रताप सिंह जाटव, बबलू जाटव, जगदीश अहिरवार व कील भगवान दास लोहट, लीला किशन, गंगाराम कुंजी लाल अहिरवार, आजेश जाटव, गौरव चौधरी, सपना अहिरवार, अजय अहिरवार, बारेलाल सूर्यवंशी आदि उपस्थित रहे। स्वागत भाषण कलेक्टर अरविंद दुबे ने देते हुए कहा कि शासन के निर्देश पर जिला मुख्यालय रायसेन सहित सभी तहसील मुख्यालयों समेत 594 ग्राम पंचायतों में संत रविदास महाराज की जयंती श्रद्धभक्ति के माहौल में उत्साह धूमधाम से मनाई गई। उन्होंने संत शिरोमणि रविदास जयंती की लोगों को बधाई दी। अजय अहिरवार नामक युवक ने संत महात्मा रविदास महाराज की जीवन चरित्र समाजोत्थान की कविता सुनाकर समाजनों को जागरूक किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...