रायसेन, साढ़े तीन सालों से धड़ल्ले से हो रही बिजली चोरी, बिजली कंपनी के अधिकारी लाइनमैन इस मामले में बेखबर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, February 16, 2022

रायसेन, साढ़े तीन सालों से धड़ल्ले से हो रही बिजली चोरी, बिजली कंपनी के अधिकारी लाइनमैन इस मामले में बेखबर।

साढ़े तीन सालों से धड़ल्ले से हो रही बिजली चोरी, बिजली कंपनी के अधिकारी लाइनमैन इस मामले में बेखबर।

रायसेन, साढ़े तीन सालों से धड़ल्ले से हो रही बिजली चोरी, बिजली कंपनी के अधिकारी लाइनमैन इस मामले में बेखबर।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। बिजली कंपनी के अधिकारी, लाइनमैनों के अमले की मेहरबानी और मिलीभगत से शहर के कई इलाकों में बिजली चोरी धड़ल्ले से हो रही है। बिजली चोरी का खामियाजा ईमानदार उपभोक्ताओं को इसकी भरपाई अपनी जेबों से हर चुकानी पड़ रही है। इन ईमानदार बिजली उपभोक्ताओं को बिजली कंपनी का अमला लंबी चौड़ी राशि के बिल थमाकर वसूली कराते हैं। इस तरह... तेल जले सरकार का मिर्जा खेले फाग की तर्ज पर उपभोक्ताओं से बिलों के नाम पर लूट मची हुई है।

यहां हो रही बिजली की डग्गे डालकर खुलेआम चोरी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सांची रोड़ स्थित रायसेन में बैडमिंटन हाल में रोजाना रात के वक्त अधिकारी कर्मचारी बैडमिंटन खेलते हैं। जिसमें बिजली रोशन डग्गे डालकर होती है। इसी तरह जिला पुस्तकालय भवन में चोरी की बिजली से प्रतिदिन रोशन हो रहा है।बिजली कंपनी के अधिकारी अमला इस पूरे मामले में बेखबर हैं।अगर कोई गरीब आदमी या किसान बिजली की चोरी करते बिजली कंपनी के विजिलेन्स टीम के हाथों पकड़े जाते हैं तो टीम जल्द ही बिजली चोरी के प्रकरण में फंसा देती है।लेकिन ताज्जुब की बात तो यह है कि उक्त सरकारी विभागों में पिछले 3 से 4 सालों में लाखों यूनिट चोरी खपत कर दी गई।इन जिम्मेदार विभागों के अफसरों से न तो कोई राशि रिकबरी की गई और बिजली कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें नोटिस जारी कर किसी तरह की कोई चेतावनी दी जा रही है।यह बड़े आश्चर्य और शर्म की बात है।इसके अलावा शहर के कई क्षेत्रों में केबिल लाइन बिजली तरों में डग्गे डालकर लाइनमैनों हेल्परों की सांठगांठ से सरेआम बिजली चोरी कराई जा रही है।बिजली चोरी कराए जाने का खामियाजा हरेक महीने बेचारे ईमानदार बिजली उपभोक्ताओं को अपनी जेबों से अदा कर भुगतने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

इनका कहना है...

मुझे इस मामले की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। में बिजली चोरी की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को भेजकर जांच पड़ताल कराने के बाद नियमानुसार दण्डात्मक कार्रवाई कराई जाएगी।
राजेश दुशाद, उप महाप्रबंधक बिजली कंपनी, रायसेन

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...