रायसेन, खोडी टेकापार में बनेगा डैम, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी द्वारा बांध निर्माण के लिए किया भूमिपूजन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, February 11, 2022

रायसेन, खोडी टेकापार में बनेगा डैम, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी द्वारा बांध निर्माण के लिए किया भूमिपूजन।

खोडी टेकापार में बनेगा डैम, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी द्वारा बांध निर्माण के लिए किया भूमिपूजन।

  • स्वास्थ्य मंत्री ने खोड़ी टेकापार में 1292.22 लाख रू लागत के डेम निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन।

रायसेन, खोडी टेकापार में बनेगा डैम, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी द्वारा बांध निर्माण के लिए किया भूमिपूजन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी द्वारा गैरतगंज तहसील के खोड़ी टेकापार में जल संसाधन विभाग के तहत 1292.22 लाख रू की लागत से स्वीकृत डेम के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि डेम के बन जाने से सिंचाई का रकबा बढ़ेगा और क्षेत्र के किसानों को फसलों के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध होगा। जिससे फसलों की बंपर पैदावार होने से किसानों की खुशहाली के लिए हरित क्रांति आएगी।

रायसेन, खोडी टेकापार में बनेगा डैम, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी द्वारा बांध निर्माण के लिए किया भूमिपूजन।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि इस डेम के बन जाने से आसपास के क्षेत्र में कुआं, ट्यूबवेल आदि के जल स्तर में भी वृद्धि होगी जिससे फसल उत्पादन बढ़ेगा और किसानों को अधिक फायदा होगा। उन्होंने कहा कि जब किसान समृद्ध होंगे तो विकास को भी गति मिलेगी। साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि योजना में डेम की लम्बाई 900 मीटर और ऊंचाई 14.33 मीटर है। इस डेम का कुल भराव क्षेत्र 73.50 हेक्टेयर तथा जीवित जल भराव क्षमता 2.47 मिलियन घनमीटर है। डेम की लगभग पॉच किलोमीटर लम्बाई की नहरों से ग्राम खोड़ी टेकापार महूना एवं महगवां के 247 किसानों की 445 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। कार्यक्रम में कलेक्टर अरविंद दुबे अपर कलेक्टर अनिल डामोर सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...