रायसेन/सिलवानी, अपहृता नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, February 11, 2022

रायसेन/सिलवानी, अपहृता नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

अपहृता नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

रायसेन/सिलवानी, अपहृता नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। दिनांक 11-02-2022 को 11.10 बजे थाना सिलवानी में नाबालिग लडकी के बडे भाई ने रिपोर्ट किया कि वह और उसकी मां दिनांक 10-02-2022 को शादी कार्यक्रम में भाग लेने हेतु सिलवानी से बेगमगंज गये थे। रात्रि में 02.30 बजे के लगभग घर वापस आये तो घर पर उसकी छोटी बहन नहीं मिली। आसपास तलाश किया पता नहीं चला, कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला फुसला कर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना सिलवानी में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 363 भादवि का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक रायसेन अमृत मीणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिलवानी निरी. माया सिंह के द्वारा पुलिस टीम गठित कर तुरंत नाबालिग लडकी एवं अज्ञात आरोपी की तलाश प्रारंभ की गयी। पुलिस टीम द्वारा सक्रियतापूर्वक कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर दिनांक 11-02-2022 को 13.20 बजे के लगभग नाबालिग लडकी एवं आरोपी विक्की राज आ. चैन सिंह राज, जाति मनास उम्र 19 साल नि. ग्राम शिलचा, जिला रामवन को गैरतगंज रोड सिलवानी से दस्तयाब कर लिया गया। पूछताछ पर आरोपी विक्की राज द्वारा बताया गया कि उसकी एवं नाबालिग लडकी की इंस्टाग्राम पर मुलाकात हुई थी। पश्चात दोनों में इंस्टाग्राम पर प्रेम प्रसंग प्रारंभ हुआ। वह नाबालिग लडकी को लेने सिलवानी आया था और शादी करने का कहकर उसे अपने साथ भगाकर ले जा रहा था। इसी दौरान पुलिस द्वारा उसे पकड लिया। नाबालिग लडकी की दस्तयाबी एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिलवानी निरी. माया सिंह, उनि. आरती धुर्वे, उनि. रामसुजान पांडे, प्र. आर. जितेन्द्र सिंह, प्र. आर. नरेन्द्र सिंह, आर. अजय की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...