नरसिंहपुर/तेंदुखेड़ा, दूषित पानी पीने को मजबूर है ग्रामीण, सुन्हेटी टोला के लोगों ने बताई अपनी समस्याएं। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, February 1, 2022

नरसिंहपुर/तेंदुखेड़ा, दूषित पानी पीने को मजबूर है ग्रामीण, सुन्हेटी टोला के लोगों ने बताई अपनी समस्याएं।

दूषित पानी पीने को मजबूर है ग्रामीण, सुन्हेटी टोला के लोगों ने बताई अपनी समस्याएं।

नरसिंहपुर/तेंदुखेड़ा, दूषित पानी पीने को मजबूर है ग्रामीण, सुन्हेटी टोला के लोगों ने बताई अपनी समस्याएं।

घातक रिपोर्टर, धर्मेन्द्र साहू, नरसिंहपुर/तेंदुखेड़ा।
तेंदूखेड़ा। घर चलों घर घर चलों अभियान के तहत ग्राम सुन्हेटी पहुंचे विधायक संजय शर्मा के लिये गाडरवारा सड़क मार्ग पर सुन्हेटी टोला के बांसिंदों ने आत्मीय भाव से विधायक श्रीशर्मा को मौके पर रोकते हुये बताया कि हम सभी टोला वासियों को पीने के पानी की गंभीर समस्याएं बनी हुई है। अनेकों बार ग्राम पंचायत में इसकी शिकायत भी की गई है। लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो सका है, हेंडपंप के किनारे जल भराव की स्थिति बनी हुई है। पानी निकासी न होने के कारण वहीं प्रदूषित पानी पाइप लाइन द्वारा वापस आकर हम लोगों को पीना और निस्तार करना मजबूरी बनी हुई है। टोला के लोगों के लिये मूलभूत सुविधाओं का अभाव भी बना हुआ है। बिचुआ देवरी के लोगों ने भी स्पष्ट किया कि उनके यहां पानी की समस्या बनी हुई है नल जल योजना ठंप पड़ी हुई है। इस मौके पर विधायक श्रीशर्मा ने पीएचई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीघ्र ही यहां कि पेयजल समस्या का समाधान कराया जाये।

समय पर नहीं मिल रहा राशन

अभियान के तहत बीकौर पहुंचने पर करोंदी ग्राम के लोगों ने राजू लाल शर्मा के माध्यम से अपनी समस्याओं का जिक्र करते हुये स्पष्ट किया कि उनके लिये पिछले दो सालों से राशन वितरण में उनके साथ भेदभाव हो रहा है। स्थानीय व्यक्ति को शासन के आदेश हो जाने के बावजूद भी चार्ज नहीं दिया जा रहा है और वर्तमान में जो वितरक है वहां पर अपनी मनमानी कर रहे है। ऐसी स्थिति में विधायक श्रीशर्मा ने तत्काल प्रभाव से सरपंच सचिव और जीआरएस को निर्देशित किया कि प्रतिदिन राशन दुकान खुलनी चाहिए और प्रत्येक पात्र चिन्हित व्यक्ति को उसका राशन उसका निर्धारित राशन उसे मिलना चाहिए नहीं तो आवश्यक कार्यवाही कराई जायेगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...