Post Top Ad
Tuesday, February 1, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
नरसिंहपुर
मध्य प्रदेश
राजनीति
नरसिंहपुर/तेंदुखेड़ा, घर चलो घर-घर चलो अभियान का विधायक ने सुन्हेटी, भामा और बीकोर से किया शुभारंभ।
नरसिंहपुर/तेंदुखेड़ा, घर चलो घर-घर चलो अभियान का विधायक ने सुन्हेटी, भामा और बीकोर से किया शुभारंभ।
घातक रिपोर्टर, धर्मेन्द्र साहू, नरसिंहपुर/तेंदुखेड़ा।
तेंदूखेड़ा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर संपूर्ण प्रदेश में घर चलो घर घर चलो अभियान के तहत तेंदूखेड़ा क्षेत्र में विधायक संजय शर्मा के नेतृत्व में ग्राम सुन्हेटी भामा और बीकोर तेंदूखेड़ा से अभियान की शुरूआत की गई। जिसमें विधायक शर्मा ने ग्रामीणों के बीच अपनी बात रखते हुए कांग्रेस के नये सदस्य बनाते हुए उनका स्वागत किया।
घर चलें घर घर चलो अभियान के दौरान विधायक संजय शर्मा ने ग्रामीणों के बीच अपनी बात रखते हुए स्पष्ट किया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर देश और प्रदेश की जनता के साथ छलावा कर रही है कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। भाजपा नेताओं ने कहा था कि सत्ता में आने के बाद हम अच्छा शासन देंगे लेकिन ठीक उसके विपरीत आज संपूर्ण देश में मंहगाई बेरोजगारी जाति धर्म के नाम पर लडाने किसानों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया कृषि उपज के दाम कम यूरिया डीएपी खाद की किल्लत स्वाथ्य सुविधाओं की नगण्यता के साथ जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिये जनता परेशान बनी हुई है। कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के शासन काल में किसानों के कर्ज माफ पेंशन 300 से बढ़ाकर 1000 बेटियों की शादी के लिये 51000 की सहायता गौशालाओ का निर्माण जैसी विभिन्न जन कल्याण कारी योजनाएं चलाई जा रही थी। उससे बौखलाकर भाजपा ने जिस नाटकीय ढंग से जनता के विश्वास को रोंदते हुए विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सत्ता हथिया कर प्रदेश में काबिज हुए और जनता को गुमराह कर उनका सुख चैन छीना गया, आने वाले समय में जनता माफ नहीं करेगी।
जनता के अधिकारों का दोहन करने वाला कोई भी हो उसे बक्शा नहीं जाना चाहिए। जो सही काम करे उसे सहयोग करो गलत काम करने वालों को अलग करें । समस्याओं का समाधान करना और सुविधाओं का लाभ दिलाना सरकार का काम होता है। हमारे द्वारा अनेकों बार शासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया लेकिन आज तक क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया। कांग्रेस से सत्ता हथियाने के बाद भाजपा सरकार चाहती तो किसानों के दो लाख से बड़ाकर तीन लाख के कर्ज माफ कर देती, बेटियों की शादी के लिये 51000 दे देती, खाद बीज की व्यवस्था कर देती, मंहगाई कम करा देती। लेकिन यह इनके बस की बात नहीं है केवल लोगों को भ्रमित कर जनता को गुमराह करना इनका एक मात्र उद्ेश्य रह गया है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता अजय गुप्ता, किशोर राय, कीरत पटेल, ठाकुर राघवेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश पटेल, कुलदीप दुबे, सहित विभिन्न वक्ताओं ने भी अपनी अपनी बात रखते हुये अडानी अंबानी को देश बेचने इतिहास को झुठलाने भाजपा नेताओ की नियत ठीक न होने तथा प्रपंच करने वाली सरकार बताया। उक्त कार्यक्रम में महंत छोटेवीर, भैयाराम पटेल, पीतम पटेल, भूपेंद्र सिंह, मदन श्रीवास्तव, श्रीकांत गुप्ता, रामनारायण उपाध्याय, राजेश शर्मा, विपिन राजपूत, मुंशीलाल केवट, हृदेश पाली, संतोष पटेल, योगेंद्र पटेल, संतोष साहू सहित बड़ी ंसंख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# नरसिंहपुर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
नरसिंहपुर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद