Post Top Ad
Friday, February 11, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
वेलेंटाइन सप्ताह में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को परिजनो ने पकड़कर पीटा, छेड़छाड़ का लगाया आरोप तो प्रेमिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।
वेलेंटाइन सप्ताह में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को परिजनो ने पकड़कर पीटा, छेड़छाड़ का लगाया आरोप तो प्रेमिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।
बिहार। बेतिया में एक प्रेम प्रसंग पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों के बीच बेहद गहरा प्रेम था और दोनों एक दूसरे के बेहद करीब थे। लेकिन वेलेंटाइन सप्ताह में प्रेमिका ने खुदकुशी कर अपनी जान दे दी। यह प्रेम कहानी बेतिया के नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र के रखही गांव की है। बताया जा रहा है कि प्रेमी वेलेंटाइन वीक के दौरान प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा तो प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को पकड़कर पीट दिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया साथ ही लड़की की भी जमकर पिटाई की गई। लड़की के परिजनों ने प्रेमी पर घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, उसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। कुछ देर बाद पुलिस को पता चला कि प्रेमिका ने पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अब इस मामले की जांच चल रही है। उधर, लड़की के आत्महत्या करने के बाद परिजनों ने लड़के पर आत्महत्या के लिए उकसाने का भी केस दर्ज करा दिया है। लड़की के पिता सनाउल्लाह खान ने बताया कि रात में लड़की एक कमरे में थी, थोड़ी देर बाद हमने देखा कि वो पंखे से लटक चुकी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़का भी उसी गांव का है, जिस गांव की लड़की है। अब पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, उसके बाद पता चलेगा कि उसने आत्महत्या की है या परिजनों ने उसकी हत्या कर दी है। पूरे जिले में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है, फिलहाल पुलिस ने शाहिद हुसैन नाम के प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
Share This
About Ghatak reporter
बिहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद