नर्स से शादी नहीं होने से वार्ड बॉय ने ICU में ड्यूटी कर रही नर्स के सिर में गोली मारकर की हत्या, प्रेम प्रसंग के चलते घटना को दिया अंजाम। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, February 11, 2022

नर्स से शादी नहीं होने से वार्ड बॉय ने ICU में ड्यूटी कर रही नर्स के सिर में गोली मारकर की हत्या, प्रेम प्रसंग के चलते घटना को दिया अंजाम।

नर्स से शादी नहीं होने से वार्ड बॉय ने ICU में ड्यूटी कर रही नर्स के सिर में गोली मारकर की हत्या, प्रेम प्रसंग के चलते घटना को दिया अंजाम।

नर्स से शादी नहीं होने से वार्ड बॉय ने ICU में ड्यूटी कर रही नर्स के सिर में गोली मारकर की हत्या, प्रेम प्रसंग के चलते घटना को दिया अंजाम।

भिंड। जिला अस्पताल में एक वार्ड बॉय ने नर्स ऑफिसर के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। नर्स उस समय ड्यूटी पर तैनात थी। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया, क्योंकि मई में नर्स की शादी होने वाली थी। आरोपी वार्ड बॉय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रितेश शाक्य नेहा से प्रेम करता था और नेहा की सगाई तय हो गई थी, इसी बात से रितेश काफी दुखी था और उसने नेहा की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस रितेश से पूछताछ करने में जुटी हुई है। गोली लगने से नर्स की ऑन द स्पॉट उसकी डेथ हो गई थी। नेहा चंदेला मंडला जिले की रहने वाली है।

नर्स नेहा चंदेला गुरुवार को आईसीयू के ड्यूटी रूम में बैठी हुई थी, तभी वहां वार्ड बॉय रितेश शाक्य पहुंच गया और उसके सिर में गोली मारकर मौके से फरार हो गया। नर्स नेहा की हत्या की खबर अस्पताल के अन्य स्टाफ को उस समय लगी जब नेहा के सहकर्मी उसके रूम में पहुंचे। जहां उसने देखा कि नेहा की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। इस नजारे को देखकर अस्पताल में चीख-पुकार मच गई, तुरंत ही इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई। जांच के दौरान पुलिस को रितेश के बारे में पता चला और उसे तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं इस घटना के बाद नेहा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि उनके साथ इतना बड़ा हादसा हो गया। परिजनों ने शादी की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन उन्हें इस बात का जरा भी अहसास नहीं था कि उनके साथ इतनी बड़ी घटना हो जाएगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...