लड़के ने मंदिर में जाकर लड़की की मांग में भरा सिंदूर, डेढ़ साल तक बनाए शारीरिक संबंध, पैसे भी मांगे, अब शादी से किया मना। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, February 12, 2022

लड़के ने मंदिर में जाकर लड़की की मांग में भरा सिंदूर, डेढ़ साल तक बनाए शारीरिक संबंध, पैसे भी मांगे, अब शादी से किया मना।

लड़के ने मंदिर में जाकर लड़की की मांग में भरा सिंदूर, डेढ़ साल तक बनाए शारीरिक संबंध, पैसे भी मांगे, अब शादी से किया मना।

लड़के ने मंदिर में जाकर लड़की की मांग में भरा सिंदूर, डेढ़ साल तक बनाए शारीरिक संबंध, पैसे भी मांगे, अब शादी से किया मना।

उत्तर प्रदेश। राजधानी लखनऊ से बलात्कार का मामला सामने आया है। जहां पर प्रेमी ने शादी का झांसा देकर प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाए फिर उसे छोड़कर फरार हो गया। शिकायत दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों की मुलाकात कॉलेज में हुई थी और प्रेम संबंध बने थे। बताया जा रहा है कि लड़के ने पहले लड़की को प्रपोज किया था इसके बाद दोनों ने मिलना-जुलना शुरू कर दिया था। इस दौरान लड़के ने उससे कई बार शादी का वादा भी किया था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसे लड़के ने अपने झांसे में लेने के लिए मंदिर में बिना पंडित और परिजनों के उसकी मांग में सिंदूर भी भरा था। फिर पिछले डेढ़ साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

इसके अलावा पीड़िता का आरोप है कि लड़के ने उससे कई बार पैसे भी मांगे, पहले 10 हजार फिर 30 हजार मांगे। लड़की ने विश्वास करके उसे पैसे दे भी दिए। इसके बाद प्रेमी उससे दूर होने लागा और बोला कि वो अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी नहीं कर सकता है। इसके बाद उसने पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था, वो एक इंस्टिट्यूट में पढ़ाई करती थी। जहां उसकी मुलाकात एक लड़के से हुई उसके बाद दोनों में प्रेम हुआ। लड़की का आरोप है कि लड़के ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और शादी का झूठा झांसा देता रहा। पीड़िता की तहरीर पर आईपीसी की धारा 376 व धारा 406 की संगीन धाराओं मे पंजीकृत किया गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...