रायसेन, सलामतपुर में नवीन पुलिस थाना भवन का किया गया लोकार्पण। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, February 12, 2022

रायसेन, सलामतपुर में नवीन पुलिस थाना भवन का किया गया लोकार्पण।

सलामतपुर में नवीन पुलिस थाना भवन का किया गया लोकार्पण।

रायसेन, सलामतपुर में नवीन पुलिस थाना भवन का किया गया लोकार्पण।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले के कस्बा सलामतपुर में नवीन पुलिस थाना भवन का विधिवत फीता काटकर लोकार्पण शनिवार को सुबह किया गया। थाना सलामतपुर के लोकार्पण समारोह में पूर्व मंत्री एवं सिलवानी के बीजेपी विधायक रामपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता किरार, बीजेपी के जिलाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार, जिला कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे, जिला पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शहवाल, सलामतपुर थाना प्रभारी देवेंद्र पाल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। थाना भवन के लोकार्पण के बाद मंत्री, विधायक एवं समस्त जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ भाजपा नेता एसएस कुशवाह की माताजी के निधन हो जाने पर उनके गृह निवास जशवन्त नगर पहुंचे। यहां उन्होंने शोकाकुल परिवार को शोक संवेदना व्यक्त की। बाद में प्रभारी मंत्री भदौरिया, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी द्वारा भोपाल रोड़ स्थित लाला होटल के समीप सेंडोरा की नवीन पुलिस चौकी भवन का भी लोकार्पण किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...