Post Top Ad
Friday, February 11, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
मामी और भांजे के अवैध संबंध का मामा को पता चला तो किया विरोध, भांजे ने दोस्त के साथ मिलकर की मामा की हत्या।
मामी और भांजे के अवैध संबंध का मामा को पता चला तो किया विरोध, भांजे ने दोस्त के साथ मिलकर की मामा की हत्या।
बिहार। पटना से अवैध संबंधों में हुई हत्या की एक सनसनीखेज कहानी सामने आई है। इस प्रेम कहानी में विलेन बने मामा को भांजे ने दोस्त के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया, जिससे मामी से उसका प्रेम प्रसंग आसानी से चलता रहे। यह मामला पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए गुरुवार को मृतक की पत्नी और उसके भांजे के अलावा उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिनों दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर में एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया था। पुलिस लगातार उस शव की पहचान करने में जुटी थी। अचानक एक दिन दीदारगंज थाना पहुंचे एक शख्स ने मृतक की तस्वीर देखकर पुलिस को बताया कि ये उसका भाई है। उसके बाद परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक सूरज अपने ससुराल में रहता था और छह फरवरी से गायब था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से सूरज काफी परेशान रहता था।
पटना एसएसपी ने इस मामले की विशेष टीम बनाकर जांच शुरू करवाई। उसके बाद जो सामने आया, वो रोंगटे खड़े कर देने वाला था। पुलिस के मुताबिक छानबीन के दौरान मृतक सूरज की पत्नी से पूछताछ की गई, तो पुलिस को कुछ शक हुआ, उसके बाद कहानी खुलकर सामने आई। इस दौरान पुलिस को परिजनों ने बताया कि चार साल पहले सूरज की शादी खानपुर की रहने वाली काजल से हुई थी। इस दौरान दोनों को एक बच्चा भी हुआ, सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था। बगल में रहने वाला भांजा अक्सर मामी से मिलने पहुंचता था, इसी बात को लेकर सूरज और उसकी पत्नी में झगड़ा होने लगा।
पुलिस के मुताबिक मामा के काम पर जाने के दौरान भांजा अपनी मामी से मिलने आता था। दोनों एक दूसरे से बेहद प्रेम करते थे। ज्यादातर समय भांजा अपनी मामी के साथ रहता था। दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला भी कर लिया। इसी बीच मृत सूरज शराब के केस में जेल चला गया, उसके बाद मामी और भांजे बेहद करीब आ गए। सूरज जमानत पर जेल से बाहर आया और पत्नी की करतूत उसे पता चली। उसके बाद सूरज ने इसका विरोध किया। जैसे ही भांजे को इस बात का पता चला भांजे आकाश ने अपने दोस्त अजीत के साथ मिलकर मामा के हत्या की प्लानिंग की। सात फरवरी को आकाश अपने दोस्त अजीत के टेंपो पर मामा सूरज को बैठाया, तीनों ने जमकर शराब पी फिर प्लानिंग के तहत सूरज को अधिक शराब पिलाई। मामा जब पीकर बेहोश हो गया, तो आकाश ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयोग में लाए गए चाकू को बरामद कर लिया है और गिरफ्तार मामी, भांजा और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
Share This
About Ghatak reporter
बिहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद