मालिक ने नौकर पर चोरी का लगाया आरोप, नौकर ने मालिक की माँ की गला दबाकर की हत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, February 11, 2022

मालिक ने नौकर पर चोरी का लगाया आरोप, नौकर ने मालिक की माँ की गला दबाकर की हत्या।

मालिक ने नौकर पर चोरी का लगाया आरोप, नौकर ने मालिक की माँ की गला दबाकर की हत्या।

मालिक ने नौकर पर चोरी का लगाया आरोप, नौकर ने मालिक की माँ की गला दबाकर की हत्या।

दिल्ली। पॉश इलाके पश्चिम विहार में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कैटरिंग व्यवसायी के नौकर ने उनकी 70 साल की बुजुर्ग मां की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक वारदात मंगलवार देर रात की है जब परिवार के लोगों ने देखा की 70 साल की बुजुर्ग महिला सरोज जैन घर में बेसुध हालत के पड़ी हुई थीं। आनन-फानन में महिला को परिवार ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई थी। घर के हालात बता रहे थे कि घर में लूटपाट हुई है, लिहाजा पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मृतक सरोज जैन के व्यवसाई बेटे मनीष जैन से पूछताछ की जिसमें उन्होंने अपने नौकर पर शक जताया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और उसके बाद संदिग्ध नौकर को हिरासत में लिया। नौकर रोहित ने पूछताछ में बताया की मृतक सरोज जैन के बेटे मनीष जैन ने उस पर चोरी का इल्जाम लगाया था, तब से वो गुस्से में था। मंगलवार को वो घर में चोरी के इरादे से दाखिल हुआ था, मृतक महिला सरोज ने विरोध किया तो गला दबाकर हत्या कर दी। नौकर ने ये भी बताया कि उसने घर से महज 20 हजार रुपए चुराए थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी रोहित मध्य प्रदेश का रहने वाला है और उसकी उम्र 18 साल है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...