Post Top Ad
Sunday, February 20, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, सद्भावना म्युजिकल ग्रुप सिलवानी के चतुर्थ भजन 'भोले की आई है बारात' का शीध्र होगा लांच, ग्रुप के युवा कलाकार कर रहे प्रतिभा का प्रदर्शन।
रायसेन/सिलवानी, सद्भावना म्युजिकल ग्रुप सिलवानी के चतुर्थ भजन 'भोले की आई है बारात' का शीध्र होगा लांच, ग्रुप के युवा कलाकार कर रहे प्रतिभा का प्रदर्शन।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। नगर के युवा कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर संगीत के क्षेत्र में जिले में नगर का नाम रोशन कर रहे है। नगर के युवा गायक कलाकारो में शामिल संदीप जैन, दुर्गेश रजक, अंबर जैन, गौरव मेहरा, कल्याण रैकवार तथा करण रजक के द्वारा गायकी के क्षेत्र में प्रतिभा प्रदर्शित की जा रही है। युवा कलाकरो के द्वारा बनाए गए सद्भावना म्यूकिल ग्रुप के माध्यम से धार्मिक भजनों की शूटिंग दार्शनिक स्थानो पर की जा रही है। म्यूजिकल ग्रुप के युवा कलाकर संदीप जैन के द्वारा ग्रुप के चतुर्थ भजन 'भोले की आई है बारात' को अपने स्वर से तैयार किया है। इसके पूर्व म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा तीन अन्य धार्मिक भजनो की लांचिंग की जा चुकी हैं। म्युजिकल ग्रुप में शामिल युवा कलाकारो के द्वारा भजन को तैयार कर लांचिंग कराने में सहयोग किया जा रहा है। गायक संदीप जैन ने बताया कि 'भोले की आई है बारात' भजन में डांस की प्रस्तुति सोनू कुशवाहा, रोशिता, अंजलि, स्वाति, रिया व पूजा के द्वारा दी गई है। जबकि भगवान शिव का किरदार देवांश रजक के द्वारा निभाया गया है। इसके अतिरिक्त पार्वती की भूमिका में तृप्ति जैन नजर आ रही है। साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग नरेंद्र कुमार (एनबीआर स्टूडियो जबलपुर) व वीडियो शूटिंग यश जैन तथा अभिशेक रघुवंशी के द्वारा की गई है। जबकि भजन प्रस्तुति के कार्यक्रम में आशीष धुर्वे, नारायण यादव अध्यक्ष हिंदु उत्सव समिति के द्वारा विशेष सहयोगी की भूमिका निभाई गई हैं। सद्भावना म्यूजिकल ग्रुप के युवा गायक संदीप जैन ने बताया कि 'भोले की आई है बारात' नामक भजन जो कि तैयार किया जा चुका है। अतिशीध्र इस भजन की लांचिंग की जाएगी। इसे यूटूयूब पर देखा जा सकता हैं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद