Post Top Ad
Sunday, February 20, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/मंडीदीप, मोक्ष कल्याणक महोत्सव में पदमप्रभु का मनाया मोक्ष कल्याणक महोत्सव।
रायसेन/मंडीदीप, मोक्ष कल्याणक महोत्सव में पदमप्रभु का मनाया मोक्ष कल्याणक महोत्सव।
घातक रिपोर्टर, अंकित कुशवाहा, रायसेन/मंडीदीप।
मंडीदीप। औद्योगिक नगर के समीपस्थ ग्राम दहोद में रविवार को सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में जैन धर्म के छठवें तीर्थंकर भगवान पदमप्रभु का मोक्ष कल्याणक महोत्सव को मनाया गया। इस दौरान जिनाभिषेक-शांतिधारा, पूजा-अर्चना, निर्वाण लड्डू (मोदक) चढ़ाने का अनूठा संगम था। दहोद मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विनोद जैन व सचिव अमित जैन ने बताया कि इस अवसर पर महोत्सव का शुभारम्भ विधानाचार्य ब्रह्मचारी शोभित भैया के मुखारबिन्द से उच्चारित मंत्रों के बीच सौधर्म इन्द्र मुकेश जैन इंजि, ईषान इन्द्र निखिल जैन, सानत कुमार इन्द्र नरेन्द्र जैन, महेन्द्र इन्द्र शील चंद जैन, कुबेर इन्द्र विनोद जैन व यज्ञ नायक नितिन जैन द्वारा मांगलिक क्रियाओं सहित जिनेन्द्र देव के किए गए प्रथम अभिषेक व जगत कल्याण की कामनार्थ हर्ष के साथ की गई शांतिधारा के साथ हुआ। वहीं अन्य श्रद्धालुओं ने भी बारी-बारी से अभिषेक कर कल्याणक के प्रति हर्ष प्रकट किया। अभिषेक व शांतिधारा के उपरान्त जिनेन्द्र भक्तों ने अष्ट द्रव्यों से भगवान पदमप्रभु की मधुर स्वर लहरियों के बीच विशेष पूजा-आराधना, ध्यान, स्मरण व निर्वाण काण्ड का उच्चारण कर विजय कठनेरा परिवार, सुनील काला परिवार, विजय पहाड़िया परिवार, विनोद जैन परिवार व राजीव जैन परिवार द्वारा मोक्ष के प्रतीक स्वरूप निर्वाण लड्डू समर्पित किया और जन्म-मरण के चक्र से निकलने की भावना प्रकट की। निर्वाण लड्डू समर्पित करते ही मंदिर परिसर भगवान पदमप्रभु के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
इसके पाष्चत मुनिश्री संस्कार सागर महाराज को षरद जैन परिवार द्वारा पाद प्रक्षालन किया गया तो निक्की जैन, राजकुमार जैन, अनिल जैन द्वारा शास्त्र भेंट किया गया। इस अवसर पर श्री पारसनाथ विधान का भी आयोजन किया गया। जिसमें मुनि श्री संस्कार सागर महाराज ने प्रवचन के दौरान कहा कि यह संसार मेहंदी की तरह ऊपर से हरा-भरा दिखने वाला है, परन्तु उसके भीतर परमात्मा रूपी लाली छुपी होती है। उस आत्मा को ही परमात्म पद मिलता है, जो इस संसार में रहकर अपने पुरुषार्थ के माध्यम से पाता है। परमात्मा का वह पद हमें मोक्ष की ओर ले जाता है, जो जीवन का अंतिम सत्य है। उन्होने कहा कि यह बात सत्य है कि यह संसार मोह का सघन अंधकार है। इस मोह रूपी अंधकार को मिटाने के लिए मोक्ष की ओर अपने कदम बढ़ाना होता है। वही हमारे कदम केवल ज्ञान के प्रकाश से प्रकाशित मोक्ष पथ पर बढ़ें और एक बार कदम बढ़ने के बाद पीछे की ओर न मुड़े और इन कर्म की कालिका को साफ करके अंतिम लक्ष्य की ओर बढ़े, क्योंकि कम समूह को मिटाने के आलोचना कर अपने ध्येय को प्राप्त किया। मुनिश्री ने कहा कि आज का मोक्ष कल्याणक ऐसी ही महान आत्माओं के पुरुषार्थ की याद दिलाता है, जिन्होंने गर्भ से लेकर केवल ज्ञान तक की यात्रा धैर्य और दृढ़ता के साथ पुरुषार्थ में वृद्धि कर अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। मोक्ष की महिमा का वर्णन करने वाला यह मोक्ष कल्याणक हम सबके कल्याण का हेतु बने और हम सब जीवों का कल्याण हो इसी भाव के साथ अनंत कालीन भ्रमण में विराम लगे और हम सभी अपने आत्म राम का ध्यान कर उसमें ही रमण करें। इसके पाष्चत मुनि श्री दहोद से मण्डीदीप की और विहार कर आए। इस अवसर पर समाज के नाथूराम जैन, रमेषचन्द्र जैन, अभिषेक जैन, अर्पित जैन, राकेष जैन, कपिल जैन, अषुंल जैन सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद