Post Top Ad
Friday, February 11, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, प्राइवेट स्कूलों में नहीं बदली जाएं बुक्स और यूनिफॉर्म, अभिभावक संघ ने कोरोना काल में निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग।
रायसेन, प्राइवेट स्कूलों में नहीं बदली जाएं बुक्स और यूनिफॉर्म, अभिभावक संघ ने कोरोना काल में निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शहर सहित रायसेन जिले के प्राइवेट स्कूलों के द्वारा हर सत्र में पुस्तक और यूनिफॉर्म बदलने के नियम के खिलाफ शुक्रवार को अभिभावक संघ ने ज्ञापन सौंपा। इसमें कोरोना काल नियम पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में अभिभावक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र 2022-23 कुछ महीने बाद प्रारंभ होने वाला है। ऐसे में कुछ ऐसे प्राइवेट शिक्षण संस्थान हैं जो लगातार हर साल यूनिफॉर्म बदलते हैं। इसके कारण पेरेंट्स को परेशानी होती है। कुछ स्कूल संचालक हर साल स्कूलों में बुक्स भी बदल देते हैं। इससे पेरेंट्स पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। अभिभावक संघ ने बताया कि पुस्तक ना बदलने के कारण कई ऐसे गरीब छात्र हैं जो पुस्तक आदान-प्रदान कर लेते हैं। अभिभावक संघ ने मनमानी फीस वसूलने वाले निजी स्कूलों की मान्यता को रोकने सहित अन्य मांग की। इस दौरान संघ के राजेश ठाकुर, शुभम उपाध्याय, मनीष धाकड़, रोहित मालवीय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद