Post Top Ad
Monday, February 14, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, अध्यापक शिक्षक संवर्ग की लंबित मांगों और समास्याओं के निराकरण को लेकर सौंपा मांग पत्र।
रायसेन/सिलवानी, अध्यापक शिक्षक संवर्ग की लंबित मांगों और समास्याओं के निराकरण को लेकर सौंपा मांग पत्र।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। आजाद अध्यापक संघ की जिला ईकाई न शासकीय कर्मचारियों की पेंशन बहालीे किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम विधायक रामपाल सिंह राजपूत को संगठन के जिला अध्यक्ष तेगबहादुर राजपूत के नेतृत्व में एक मांग पत्र सौंपा जाकर निराकरण की मांग की गई। दिए गए मांत्र पत्र में उल्लेख किया गया है कि अध्यापक शिक्षक संवर्ग को भी अंशदाई पेंशन के स्थान पर पुराने शिक्षक संवर्ग की भांति पुरानी पेंशन लागू की जावे। विगत वर्षों में दिवंगत अध्यापक शिक्षक संवर्ग के आश्रित परिवार के सदस्य के अनुकंपा नियुक्ति के आदेश जारी किए जावे। 2006, 2007, 2008, 2009 में नियुक्ति अध्यापक शिक्षक की प्रथम क्रमोन्नत वेतनमान/समयमान वेतनमान एवं 1998 और 2001 में नियुक्ति अध्यापक शिक्षक संवर्ग के द्वितीय क्रमोन्नत वेतनमान/समयमान वेतनमान के आदेश जारी किए जावे। गुरूजी संवर्ग के अध्यापक शिक्षक संवर्ग को भी शिक्षा गारंटी शाला से शासकीय प्राथमिक शाला में उन्नयन दिनांक से वरिष्ठता का लाभ प्रदान किया जावे। अध्यापक शिक्षक संवर्ग को भी केन्द्रीय कर्मचारियों के समान मंहगाई भत्ता दिया जावे। विगत वर्षों में सेवानिवृत्त होने वाले अध्यापक शिक्षक संवर्ग को 500 से 2500 रूपए मासिक पेंशन के स्थान पर पुरानी पेंशन के अनुसार मासिक पेंशन भुगतान की जावे। सेवानिवृत्त होने वाले अध्यापक शिक्षक संवर्ग को भी ग्रेच्युटी का लाभ दिया जावे। 2006 या उसके बाद नियुक्ति अध्यापक शिक्षक संवर्ग की वेतन विसंगति में सुधार किया जावे। 01 जुलाई 2018 से नवीन शिक्षक संवर्ग शामिल होने से वंचित शेष सभी अध्यापक संवर्ग, संविदा शिक्षक संवर्ग और गुरूजी संवर्ग को विभागीय जानकारी लेकर नवीन शिक्षक संवर्ग में शामिल किया जावे। इसके अतिरिक्त अन्य मांगो का भी समावेश किया गया हैं। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रघुवंशी, शैलेंद्र यादव, स्वतंत्र कुमार राय, प्रवीण कुमार मिश्रा, जानकी शरण रूसिया, चन्दन सिंह रघु. देवी कुर्मी, लक्ष्मी साहू, बाजिद खान एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद