रायसेन/सिलवानी, समर्पण संग्रह निधि अभियान का शुभारंभ कर यज्ञ कार्यक्रम में पहुचें विधायक रामपाल सिंह। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, February 14, 2022

रायसेन/सिलवानी, समर्पण संग्रह निधि अभियान का शुभारंभ कर यज्ञ कार्यक्रम में पहुचें विधायक रामपाल सिंह।

समर्पण संग्रह निधि अभियान का शुभारंभ कर यज्ञ कार्यक्रम में पहुचें विधायक रामपाल सिंह।

  • कार्यकर्ताओ व नागरिको से किया संवाद, अधिकारियो को दिए निर्देश।

रायसेन/सिलवानी, समर्पण संग्रह निधि अभियान का शुभारंभ कर यज्ञ कार्यक्रम में पहुचें विधायक रामपाल सिंह।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। सत्त रुप से ग्रामीण अंचलो का भ्रमण कर लोगो से जीवंट संपर्क रखने वाले विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने एक दिवसीय क्षेत्र के भ्रमण के तहत विभिन्न कार्यक्रर्मा में शिरकत कर लोगो की समस्याएं सुनी व अधिकारियों को कार्रवाही के निर्देश दिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, ग्रामीण मौजूद रहें। तय कार्यक्रम के तहत नगर में आकर विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम ग्रह में संक्षिप्त कार्यक्रम में पार्टी के समर्पण निधि संग्रह अभियान का शुभारंभ किया। यहा पर मौजूद नागरिको व कार्यकर्ताओ से संवाद कर उनकी समस्याओ को जाना तथा अधिकारियो को निराकरण के निर्देश दिए। यहां पर राजपूत ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार लोगो के उत्थान व विकास के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। ताकि पात्र लोगो को याजनाओं का लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त उन्होने भाजपा सरकार की नीतियो व योजनाओ को भी गिनाया। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री संजू बनारसी, मोनू मतांबर, सलीम काजी, पंडित ओमकार शर्मा, राजेंद्र सोनी, जहूर मंसूरी आदि कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

देवरी जागीर गांव पहुंच कर यज्ञ में हुए शामिल, लिया यज्ञाचार्य से आशीर्वाद

नगर में आयोजित कार्यक्रम के पष्चात विधायक रामपाल सिंह राजपूत तहसील के देवरी जागीर गांव पहुंचे। यहां पर उद्यमी विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष, आदिवासी कांग्रेस नेता लोक विजय शाह, निर्मल शाह, नीलमणी शाह के द्वारा श्रीराम यज्ञ, जगत जननी मॉ दुर्गा एवं शिवजी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सप्त दिवसीय आयोजन कराया जा रहा है। आयोजन के छटवे दिवस कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर विधायक राजपूत ने यज्ञ शाला की परिक्रमा कर दर्शन किए। यहा पर यज्ञाचार्य पंडित रेवाशंकर शास्त्री के द्वारा विधायक का तिलक कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर तरुवर सिंह राजपूत, विष्णु रावत, जयबाबू जैन, मिलन जैन, श्याम साहू, कृष्ण कांत आचार्य, बाबू पटेल, दिनेश पटेल, राम मनोहर धाकड़ सहित आयोजनकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...