Post Top Ad
Tuesday, February 15, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
महरास्ट्र
लड़की के घरवालो को नहीं पसंद था उसका प्रेमी, प्रेमिका ने परिजनों के साथ मिलकर प्रेमी को जिंदा जलाया।
लड़की के घरवालो को नहीं पसंद था उसका प्रेमी, प्रेमिका ने परिजनों के साथ मिलकर प्रेमी को जिंदा जलाया।
महाराष्ट्र। नासिक में लड़की के परिवार वालों को अपनी बेटी का प्रेम इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने युवक को जिंदा जला दिया। हैरानी की बात ये है कि इस पूरे घटनाक्रम में युवक से प्रेम करने वाली लड़की भी शामिल है। इलाज के दौरान युवक की मौत भी हो गई, पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि 27 साल का पीड़ित गोरख बछव पर 11 फरवरी को देवला तालुका के लोहानेर गांव में हमला किया गया था। पुलिस के मुताबिक बछव 23 साल की महिला के साथ रिश्ते में था, लेकिन उसके परिवार वाले उसकी शादी के खिलाफ थे।
पुलिस के मुताबिक लड़की के परिवार वालों को मनचाहा दूल्हा नहीं मिला रहा था, उन्हें संदेह था कि बछव उनकी बेटी की शादी में रुकावट पैदा कर रहा है। लिहाजा 11 फरवरी को महिला के परिवार वालों ने बछव को लोहोनेर गांव में एक बैठक के लिए बुलाया, इस दौरान आरोपियों ने बछव पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया। बछव खुद को बचाने के लिए पास की एक मोबाइल फोन की दुकान के अंदर भाग गया, लेकिन लड़की के परिवार वालों ने उसका पीछा किया और उसके सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार किया। बेहोश होने के बाद प्रेमिका और उसके परिवार के लोगों ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# महरास्ट्र
Share This
About Ghatak reporter
महरास्ट्र
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद