Post Top Ad
Tuesday, February 15, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजस्थान
हिस्ट्रीशीटर गया जैल तो युवक उसकी पत्नी को भगाकर ले गया, हिस्ट्रीशीटर ने दी 20 लाख रुपये की सुपारी, हत्या कर शव को तहखाने में दफनाया।
हिस्ट्रीशीटर गया जैल तो युवक उसकी पत्नी को भगाकर ले गया, हिस्ट्रीशीटर ने दी 20 लाख रुपये की सुपारी, हत्या कर शव को तहखाने में दफनाया।
राजस्थान। हिस्ट्रीशीटर की पत्नी को भगाने के आरोपी युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। शव को रामगढ़ थाना क्षेत्र में बिलाल नगर के आधे बने एक मकान के के तहखाने में दफना दिया गया। राजस्थान पुलिस ने रामगढ़ पुलिस के साथ शव खोदकर निकाला, पुलिस पंचनामा करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए राजस्थान ले गई। जानकारी के अनुसार, राजस्थान के अजमेर के हिस्ट्रीशीटर हरी सोनकर उर्फ हरी लंगड़ा निवासी कमला बावड़ी थानागंज अजमेर की पत्नी को नितेश नैन नाम का युवक साथ ले गया था। नितेश सरस्वती नगर धोला भाटा का निवासी था, नितेश के शव को राजस्थान की पुलिस ने फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ पुलिस की मदद से बरामद किया, अपहरण करने वालों ने उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस की मानें तो हरि सोनकर उर्फ हरी उर्फ लंगडा हिस्ट्रीशीटर है। उसके एक वर्ष पूर्व जेल जाने पर नितेश उसकी पत्नी को भगाकर ले गया था। जेल से आने पर हरी उर्फ लंगड़ा ने नितेश से बदला लेने की साजिश रची। उसने 20 लाख रुपये की सुपारी मनोज यादव नाम के युवक को दी।
इसके बाद मनोज यादव ने अपने साथियों के साथ नितेश की हत्या के लिए 15 लाख रुपये का सौदा किया। मनोज ने गौतम सिंह राव, मोहम्मद इसरार उर्फ कल्लू, इमरान उर्फ खवुआ व देवेंद्र यादव निवासी को हत्या की सुपारी दी। बताया जाता है एक फरवरी को इमरान, इसरार और आमीर नितेश को हथियार दिलाने की बात कहकर फिरोजाबाद ले आए। इसरार के घर पर नितेश के सिर में लोहे की सरिया मारकर हत्या कर दी गई थी। शव को इसरार के घर के अंदर तहखाने में दफना दिया गया था। मृतक युवक नितेश के परिजन ने सात फरवरी को अलवर पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, उनकी निशानदेही पर शव बरामद किया गया। हत्या के आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जब नितेश की हत्या की गई तो उससे पहले खाना खाया था। खाने के आधा घंटे बाद उसे उल्टियां हुईं तो उसी दौरान पीछे से सरिया मारकर हत्या की थी। बिलाल नगर के अधबने तहखाने में शव को दफनाया था, इसके बाद सुपारी देने वालों को सूचना दे दी कि नितेश की हत्या करके शव को नष्ट कर दिया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजस्थान
Share This
About Ghatak reporter
राजस्थान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद