देवर ने भाभी की बहन को प्यार में फंसाकर की शादी, पति सेक्स रैकेट में शामिल होने का बनाने लगा दबाव, नहीं मानी तो जयपुर में बेच दिया; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, February 2, 2022

देवर ने भाभी की बहन को प्यार में फंसाकर की शादी, पति सेक्स रैकेट में शामिल होने का बनाने लगा दबाव, नहीं मानी तो जयपुर में बेच दिया; देखे विडियो।

देवर ने भाभी की बहन को प्यार में फंसाकर की शादी, पति सेक्स रैकेट में शामिल होने का बनाने लगा दबाव, नहीं मानी तो जयपुर में बेच दिया।

देवर ने भाभी की बहन को प्यार में फंसाकर की शादी, पति सेक्स रैकेट में शामिल होने का बनाने लगा दबाव, नहीं मानी तो जयपुर में बेच दिया; देखे विडियो।

शिवपुरी। जिले में लव, शादी और उसके बाद धोखे का मामला सामने आया है। युवक ने पहले भाभी की बहन को प्यार में फंसाकर शादी की। फिर पैसा कमाने अपनी पत्नी को सेक्स रैकेट में भेजा। पत्नी नहीं मानी तो जयपुर के युवक को बेच दिया। मामला श्योपुर का है। युवती दो महीने बाद किसी तरह से जयपुर से भाग कर वापस आई, शिवपुरी में उसने एसपी से इसकी शिकायत की है। श्योपुर के डोंगरपुर गांव निवासी आरोपी सतीश जाटव झिरी गांव में अपनी भाभी के ससुराल अक्सर आता जाता था। इसी दौरान सतीश की भाभी की बहन के साथ नजदीकियां बढ़ने लगीं। आरोपी ने लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। करीब 9 महीने दोनों साथ रहे। फिर उनके परिजनों ने मंदिर में दोनों की शादी करवा दी। शादी के कुछ दिन तक दोनों के बीच सब ठीक चला, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी। सतीश अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। उसे सेक्स रैकेट में शामिल होने का दबाव बनाने लगा। करीब 2 महीने पहले आरोपी ने पत्नी को जयपुर के रहने वाले सोनेराम को बेच दिया।


यहां महिला फरार होने के लिए एक मौके की तलाश करने लगी। इसलिए वो सोनेराम का विश्वास जीतने में लग गई और 2 दिन पहले मौका मिलते ही वो वहां से फरार होकर शिवपुरी आ गई। महिला अपने गांव आकर परिजनों को पूरी कहानी बताई और पति सतीश, ससुर रतिराम व मामा ससुर नरेश के खिलाफ SP ऑफिस में शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की। पीड़िता के अनुसार आरोपी पति ने उसे धमकी दी कि अगर वह सोनेराम के साथ नहीं गई तो वह उसके जीजा को परिवार सहित जान से मारकर फरार हो जाएगा। सतीश उससे देह व्यापार करवाना चाहता था। सतीश ने उससे कहा था कि वह अगर सोनेराम के साथ नहीं गई तो उसे देह व्यापार करना पड़ेगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...