कांग्रेस नेता के भतीजे ने मंत्री का भतीजा बताकर पुलिस को धमकाया, बोला - तुम हमारे नोकर हो, मैं महेंद्र सिंह सिसोदिया का ओरिजिनल भतीजा उदयराज सिसोदिया यहाँ बैठा हूँ; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, February 2, 2022

कांग्रेस नेता के भतीजे ने मंत्री का भतीजा बताकर पुलिस को धमकाया, बोला - तुम हमारे नोकर हो, मैं महेंद्र सिंह सिसोदिया का ओरिजिनल भतीजा उदयराज सिसोदिया यहाँ बैठा हूँ; देखे विडियो।

कांग्रेस नेता के भतीजे ने मंत्री का भतीजा बताकर पुलिस को धमकाया, बोला - तुम हमारे नोकर हो, मैं महेंद्र सिंह सिसोदिया का ओरिजिनल भतीजा उदयराज सिसोदिया यहाँ बैठा हूँ।

कांग्रेस नेता के भतीजे ने मंत्री का भतीजा बताकर पुलिस को धमकाया, बोला - तुम हमारे नोकर हो, मैं महेंद्र सिंह सिसोदिया का ओरिजिनल भतीजा उदयराज सिसोदिया यहाँ बैठा हूँ; देखे विडियो।

राजगढ़। लगाओ फोन TI को…कौन हैं यहां का TI। बता दो उसे पंचायत मंत्री का भतीजा बैठा हैं यहां, जो करना है कर लो। हम ही शासन हैं..हम ही प्रशासन हैं। पुलिस से यह बदतमीजी खुद को कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का भतीजा बताने वाले युवक ने की है। पुलिस रात दो बजे शादी में डीजे बंद कराने पहुंची थी। इस पर युवक पुलिस से भिड़ गया।

घटना राजगढ़ जिले के पचोर की है। जहां गुना के ख्यावद से दृगपालसिंह सिसोदिया के बेटे अश्विनी सिंह सिसोदिया की बारात आई थी। राजेंद्र सिंह कि बेटी अंजली कंवर के साथ उसकी शादी होनी थी। गुना जिले से आए बारातियों में शामिल मंत्री का भतीजा बताने वाला युवक पुलिस जवानों से बदतमीजी पर उतर आया। मामला 2 दिन पुराना है, लेकिन वीडियो मंगलवार को सामने आया।

कांग्रेस नेता के भतीजे ने मंत्री का भतीजा बताकर पुलिस को धमकाया, बोला - तुम हमारे नोकर हो, मैं महेंद्र सिंह सिसोदिया का ओरिजिनल भतीजा उदयराज सिसोदिया यहाँ बैठा हूँ; देखे विडियो।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ आरोपी उदयराज

हंगामे के दौरान वहां मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि आधी रात बाराती हुड़दंग कर रहे थे। तेज आवाज में रात दो बजे तक डीजे बज रहा था। डीजे बंद कराने के लिए पुलिस के कुछ जवान वहां आए और बंद करने के लिए कहा। तभी मंत्री का कथित भतीजा भड़क गया और पुलिस को गालियां देने लगा।

कांग्रेस नेता के भतीजे ने मंत्री का भतीजा बताकर पुलिस को धमकाया, बोला - तुम हमारे नोकर हो, मैं महेंद्र सिंह सिसोदिया का ओरिजिनल भतीजा उदयराज सिसोदिया यहाँ बैठा हूँ; देखे विडियो।

यहां वे पुलिसवालों पर चिल्लाते हुए कहते हैं कि उदयराज सिंह सिसोदिया खुद यहां बैठा है। बुलाओ TI को... कौन है यहां का TI, लगाओ फोन उसे। सरकार हमारी है। शासन हम हैं... प्रशासन हम हैं। बोल दो TI को पंचायत मंत्री का भतीजा बैठा है यहां, जो उखाड़ना है उखाड़ लो। फर्जी नहीं हैं, ऑरिजनल हैं हम। मामला गर्माता देख रात में पुलिस वहां से वापस लौट गई। राजगढ़ SP प्रदीप शर्मा का कहना है कि उदयराज सिंह सिसोदिया के खिलाफ FIR की जाएगी। और उचित कार्रवाई करेंगे।

कांग्रेस नेता के भतीजे ने मंत्री का भतीजा बताकर पुलिस को धमकाया, बोला - तुम हमारे नोकर हो, मैं महेंद्र सिंह सिसोदिया का ओरिजिनल भतीजा उदयराज सिसोदिया यहाँ बैठा हूँ; देखे विडियो।
मप्र के कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिसोदिया के साथ आरोपी उदयराज

पुलिस को मंत्री का भतीजा बताकर धमकाने वाले उदयराज पर राजगढ़ के पचोर थाने में FIR दर्ज कर ली गई। राजगढ़ SP प्रदीप शर्मा ने मंत्री महेंद्रसिंह सिसोदिया को घटना से अवगत करवाया। उन्हें मंत्री ने बताया कि उदयराज नाम का मेरा कोई भतीजा नहीं है। मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का भतीजा बताने वाला उदयराज सिंह सिसोदिया कांग्रेस नेता का भतीजा है। वह किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह का भतीजा निकला। उसने पुलिस को धमकाने के लिए मंत्री का नाम लिया था।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...