Post Top Ad
Sunday, February 20, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, मेरा देश स्वच्छता की ओर बढ़ रहा - पीएम नरेंद्र मोदी।
रायसेन, मेरा देश स्वच्छता की ओर बढ़ रहा - पीएम नरेंद्र मोदी।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। हमारा भारत देश स्वच्छता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्वच्छ्ता की शुरुआत श्रमदान से हमने ही की थी। इसका नतीजा यह है कि ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया के प्रति लोग जागरूक हो चुके हैं। यह बात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही। वह शनिवार को इंदौर में निर्मित गोबर-धन (बायो-सीएनजी प्लांट) का लोकार्पण करने पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य आतिथ्य की हैसियत से मौजूद हुए। कार्यक्रम में मप्र के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय मंत्री, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय हरदीप सिंह पुरी, राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया की विशेष उपस्थिति में वर्चुअली लोकार्पण कार्यक्रम का रायसेन के चिड़िया टोल वन परिसर हाल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर शनिवार को दोपहर चिड़िया टोल वन परिसर में पीएम मोदी के इंदौर लोकार्पण समारोह का लोगों ने लाइव प्रसारण को भी देखा। इस मौके पर जिला कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे, साँची जनपद अध्यक्ष एस मुनियन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जमना सेन, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, नपा सीएमओ ब्रजेन्द्र शर्मा, इंजीनियर अभिषेक मालवीय, एसडीएम एलके खरे, डिप्टी कलेक्टर मकसूद अहमद खान, पीआईयू के ईई आरके झा, पीडब्ल्यूडी एसडीओ सरदार परमजीत सिंह, बबलू ठाकुर, सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री, विधायक प्रतिनिधि ब्रजेश चतुर्वेदी, शुभम उपाध्याय, धीरेंद्र सिंह कुशवाह, कन्हैया सूरमा आदि उपस्थित हुए। मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले कि हमारे मध्यप्रदेश को स्वर्णिम राज्य ग्रीन और क्लीन हरितक्रांति बनाने में हरसंभव कोशिश की जाएगी।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद