Post Top Ad
Sunday, February 20, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, अज्जाक्स संघ जिला इकाई रायसेन के बैनर तले एक दिवसीय धरना देकर उठाई मांग, अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।
रायसेन, अज्जाक्स संघ जिला इकाई रायसेन के बैनर तले एक दिवसीय धरना देकर उठाई मांग, अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। मप्र अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ जिला ईकाई रायसेन के बैनर तले रविवार को दोपहर से शाम तक कलेक्ट्रेट भवन के सामने अपनी तीन सूत्रीय प्रमुख मांगों को लेकर धरना दिया गया। यह धरना अज्जाक्स संघ के जिलाध्यक्ष जीएल बरगले की मौजूदगी में दिया गया। इसके बाद प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल के नाम अतिरिक्त तहसीलदार ब्रजेश कुमार सिंह को नारेबाजी के साथ ज्ञापन सौंपा गया। मप्र अज्जाक्स संघ जिलाध्यक्ष जीएल बरगले ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारियो की मांगों व समस्याओं की लड़ाई सड़कों पर उतरकर पूरी ताकत के साथ लड़ते हैं। पदोन्नति की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ी जाएगी। हम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी कई दफे मांग रख चुके हैं। वैसे भी सीएम शिवराज सिंह द्वारा 12 जून 2016 में महासम्मेलन में यह घोषणा की गई थी कि पदोन्नति में आरक्षण हर हाल जारी होकर रहेगा। अगर सरकार के इस मामले में कोई नया नियम बनाने की जरूरत पड़ेगी तो बनाए जाएंगे। चिंता की कोई बात नहीं है। अब समय आ चुका है कि अपने वायदे को पूरा करें मुख्यमंत्री। कार्यवाहक अध्यक्ष सरदार सिंह पोर्ते बोले कि सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के फैसले के मुताबिक 28 जनवरी 2022 के बिंदु क्रमांक 16/2 में यह उल्लेखित किया गया है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद