Post Top Ad
Tuesday, February 1, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, दिव्यांग राजकुमारी को मिलेगा पीएम आवास योजना का फायदा।
रायसेन, दिव्यांग राजकुमारी को मिलेगा पीएम आवास योजना का फायदा।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे द्वारा लोगों की समस्याओं और शिकायतों पर सुनवाई करते हुए उनका मौके पर ही निराकरण किया गया। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर दुबे को जब दिव्यांग आवेदिका राजकुमारी के संबंध में ज्ञात हुआ तो उन्होंने पीओ डूडा अधिकारी पीके चावला को दिव्ययांग राजकुमारी के पास जाकर समस्या जानते हुए प्राथमिकता के साथ उसका निराकरण करने के आदेश जिम्मेदार अफसरों को दिए। कलेक्टर दुबे के निर्देशानुसार पीओ डूडा अधिकारी चावला ने दिव्यांग राजकुमारी के पास पहुंचकर आवेदन लिया और उसकी समस्या जानी। राजकुमारी ने बताया कि वह सुल्तानपुर के वार्ड क्रमांक-3 में निवासरत है तथा गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करती है। उसे अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। कच्चा मकान होने के कारण बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीओ डूडा अधिकारी चावला द्वारा तुरंत सुल्तानपुर नगर परिषद में संबंधित अधिकारी को फोन कर राजकुमारी के संबंध में जानकारी ली गई। जिस पर ज्ञात हुआ कि उनका आवेदन नगर परिषद में जमा नहीं है। पीओ डूडा अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को राजकुमारी के घर जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना का आवेदन पत्र भरवाते हुए तीन दिवस में कार्यवाही कर प्रेषित करने के लिए कहा। जिससे कि दिव्यांग राजकुमारी को शीघ्रता से योजना का लाभ मिल सके। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर दुबे द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि दिव्यांग व्यक्ति के जनसुनवाई में आने पर उसके पास पहुंचकर ही आवेदन लिया जाए। वहीं प्राथमिकता के साथ समस्या का निराकरण किया जाए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद