Post Top Ad
Monday, February 7, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/बरेली, क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन।
रायसेन/बरेली, क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। क्षेत्रीय विधायक विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने दुखी मन से कहा था कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए अफसरों से कहा जाता है तो अधिकारी अनसुना कर देते है। मेरी गुहार को सुनने वाला यहां पर कोई नहीं है, जब क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में अधिकारियों ने विधायक की नहीं सुनी तो उन्हीं के नेतृत्व में सभी को सड़कों पर आना पड़ा। इसी तारतम्य में सोमवार को एसडीएम कार्यालय के सामने निर्मित टीन शेड के नीचे क्षेत्रीय विधायक के नेतृत्व में क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और मूलभूत समस्याओं सहित अन्य समस्याओं को लेकर एकत्रित हुए।
क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने इस मौके पर कहा कि नगर परिषद में अधिकारी और इंजीनियर की नियमित पदस्थापना नहीं होने के कारण शहर में पानी सप्लाई और साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त पड़ी हुई है। वहीं उन्होंने कहा कि पानी पर बढ़ाया गया कर नगर परिषद को वापस लेना चाहिए, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को रुकी हुई किस्त तुरंत प्रदान की जाए, शहर के बीच से निकले राष्ट्रीय राजमार्ग 12 की बदतर हालत को तुरंत सुधरवाया जाए वही 4 दिन पहले हटाए गए अतिक्रमणकारियों को व्यवस्थित जगह उपलब्ध कराई जाए। टोल टैक्स, बिजली व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में विधायक बोले। तत्पश्चात क्षेत्रीय विधायक की अगुवाई में सभी कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां पर एसडीएम प्रमोद गुर्जर को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद