Post Top Ad
Monday, February 7, 2022
Home
खबर का असर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, घातक रिपोर्टर की खबर का हुआ असर, 45 लाख से बनाई गई नाली हुई क्षतिग्रस्त से संबंधित खबर का किया गया था प्रकाशन।
रायसेन/सिलवानी, घातक रिपोर्टर की खबर का हुआ असर, 45 लाख से बनाई गई नाली हुई क्षतिग्रस्त से संबंधित खबर का किया गया था प्रकाशन।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। गत दिनों दैनिक समाचार पत्र घटक रिपोर्टर में गुणवत्ता हीन निर्मार्ण संबंधित खबर का प्रकाशन किया गया था। इस खबर में निर्माण एजेंसी के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को भी उजागर किया गया था। खबर के प्रकाशन के बाद नगर परिषद सिलवानी ने खबर को हाथों हाथ लिया और निर्माण एजेंसी के ठेकेदार को नोटिस जारी किया।
नाली निर्माण में भारी भ्रष्टाचार के चलते नाली का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराए जाने को लेकर नगर परिषद ने निर्माण एजेंसी को शासकीय पत्र जारी कर नाली की मरम्मत कराए जाने के निर्देष दिए है।
वही कहा गया है कि निर्देषो की अवहेलना होने पर ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि निर्माण एजेंसी के ठेकेदार इसरार अली के द्वारा उदयपुरा रोड से मॉ शारदा स्कूल तक नगर परिषद के माध्यम से आरसीसी नाली निर्माण कार्य किया था। इस निर्माण कार्य में घटिया मटेरियल का इस्तेमाल किया गया था, जिस कारण कुछ ही दिनों के भीतर नाली का करीब 25 मीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
क्षतिग्रस्त नाली के हिस्से का सुधार कार्य कराए जाने कोे लेकर नगर परिषद के द्वारा उक्त निर्माण एजेंसी के ठेकेदार इसरार अली कोे पत्र जारी कर सुधार कार्य कराए जाने के निर्देष दिए है। तय समय में नाली का सुधार कार्य ना होने पर कार्रवाही की चेतावनी भी दी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि निर्माण एजेंसी नगर परिषद के निर्देषो का पालन करती है या नोटिस जारी करना औपचारिकता ही सिद्व होती हैं।
Tags
# खबर का असर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
खबर का असर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद