रायसेन, गरीब बेटी पूजा यादव का कन्यादान कर लोधी दंपत्ति ने निभाया फर्ज, सनातन हिंदू समाज में की मिसाल पेश। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, February 21, 2022

रायसेन, गरीब बेटी पूजा यादव का कन्यादान कर लोधी दंपत्ति ने निभाया फर्ज, सनातन हिंदू समाज में की मिसाल पेश।

गरीब बेटी पूजा यादव का कन्यादान कर लोधी दंपत्ति ने निभाया फर्ज, सनातन हिंदू समाज में की मिसाल पेश।

  • पिता का साया बेटी पूजा के सिर से उठ चुका था, घर में हुई चोरी से गहने भी चुरा ले गए थे चोर।

रायसेन, गरीब बेटी पूजा यादव का कन्यादान कर लोधी दंपत्ति ने निभाया फर्ज, सनातन हिंदू समाज में की मिसाल पेश।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शहर में श्री राम लीला ग्राउंड के समीप क्लीनिक संचालित करने वाले पेशे से डॉक्टर राजेश लोधी अपने परिवार की आजीविका आराम से चला रहे हैं। डॉ. राजेश लोधी की माताजी लीला बाई लोधी का स्वर्गवास कोविड की दूसरी लहर 23 अप्रैल 2021 को हो गया था। मां लीला बाई के निधन के बाद उनका मृत्युभोज नहीं कराने का फैसला किया। साथ ही उन्होंने यह तय किया कि इस राशि का किसी गरीब जरूरतमंद पर खर्च कर मदद करना है। इसके बाद उन्होंने गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर गरीब बेटी का विवाह कराने का संकल्प लिया।

पिता का साया पहले ही उठ चुका था, फिर घर में हुई जेवरात की चोरी ने तोड़ी कमर

श्रीजी सिटी कॉलोनी में यादव परिवार डॉ. राजेश लोधी के मकान में किराए से रहता है। इसके परिवार में उनकी 5 बेटियां और 2 बेटे हैं। इनके सिर से पिता का साया पहले ही उठ चुका था। दोनों बेटे मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं। इनकी चौथे नंबर की बेटी पूजा यादव की सगाई धनियाखेड़ी साँची निवास यादव परिवार के युवक से हुई। बाद में इनके घर में लाखों के जेवरों की चोरी भी हो गई। साथ ही चोर उनके घर की जमा पूंजी भी चुरा ले गए थे। अब इस यादव परिवार के सामने पूजा के विवाह का संकट खड़ा हो गया। जब यह बात डॉ. राजेश लोधी तक पहुंची तो उन्होंने अपनी धर्मपत्नी ममता लोधी की सहमति से गरीब बेटी पूजा यादव के हाथ पीले करने की ठान ली। पूजा यादव के भाई संजू यादव, भाभी मीना यादव का कहना है कि डॉ. राजेश लोधी ने पिता की तरह साथ दिया, उनका यह सहयोग समाज के लिए अनुकरणीय है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...