Post Top Ad
Monday, February 21, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़/तलेन, दबंग भू-माफियाओं द्वारा मेला ग्राउंड में किए गए अतिक्रमण को लेकर दिया ज्ञापन।
राजगढ़/तलेन, दबंग भू-माफियाओं द्वारा मेला ग्राउंड में किए गए अतिक्रमण को लेकर दिया ज्ञापन।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। सोमवार को नगर वासियों द्वारा एक ज्ञापन जिलाधीश महोदय राजगढ़ के नाम टप्पा कार्यालय व मुख्य नगरपालिका अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया की नगर में स्थित मेला ग्राउंड में दबंग व भू-माफियाओं द्वारा विगत कई महीनों से शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उक्त भूमि नगर के मध्य स्थित है, जिसको जिला कलेक्टर द्वारा पूर्व में खेल मैदान के रूप में आवंटित की जा चुकी है तथा भूमि के आस-पास सहकारी संस्था, पशु चिकित्सालय स्थित है। उक्त भूमि बेश कीमती कोरोडो की है। वहीं आवेदकों का कहना है कि उक्त कब्जा धरियो ने फर्जी रूप से नामान्तरण कर पक्का निर्माण कार्य किया जा रहा है। अतिक्रमण को लेकर पूर्व में भी आम नागरिकों द्वारा ज्ञापन दिया गया लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही की गई। वही नगर वासियो ने मांग की है कि लोगो का अवैध कब्जा हटा कर विधिवत सीमांकन किया जाए तथा इनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए अन्यथा सभी नागरिक गण आंदोलन के लिये बाध्य होंगे। वही इस मौके पर काफी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे।
मेला ग्राउंड में कुछ लोगो ने अतिक्रमण कर कब्जे के उद्देश्य से मटेरियल डाला गया। उसमे दस्तावेज की जांच कर उसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करूँगा।
भगवान सिंह भिलाला, मुख्य नप अधिकारी, नगर परिषद तलेन
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद