पूर्व महानिदेशक व नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा ने हिंदुओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के अब श्री गुरु ग्रंथ साहिब को बताया किताब, सिख समुदाय में गहरा रोष। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, February 3, 2022

पूर्व महानिदेशक व नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा ने हिंदुओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के अब श्री गुरु ग्रंथ साहिब को बताया किताब, सिख समुदाय में गहरा रोष।

पूर्व महानिदेशक व नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा ने हिंदुओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के अब श्री गुरु ग्रंथ साहिब को बताया किताब, सिख समुदाय में गहरा रोष।

पूर्व महानिदेशक व नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा ने हिंदुओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के अब श्री गुरु ग्रंथ साहिब को बताया किताब, सिख समुदाय में गहरा रोष।

पंजाब पुलिस के पूर्व महानिदेशक व कांग्रेस की सीट पर चुनाव लड़ रही पंजाब सरकार की मंत्री रजिया सुल्ताना के पति मोहम्मद मुस्तफा ने फिर से विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब को किताब बताकर नया बखेड़ा शुरू कर दिया है। उनके इस बयान से सिख समुदाय में गहरा रोष है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता मोहम्मद मुस्तफा के बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब को किताब कहने के बयान पर उनसे सिख समुदाय से माफी मांगने को कहा है। 

एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहब जीवित गुरु हैं, एक किताब बोलना मोहम्मद मुस्तफा की छोटी मानसिकता को दर्शा रहा है। उनके बयान से सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है। मोहम्मद मुस्तफा को खुलकर माफी मांगनी चाहिए और ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। श्री गुरु ग्रंथ साहिब समस्त मानव जाति के गुरु हैं। अध्यक्ष ने कहा कि दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब को गुरुत्व प्रदान किया था और सिख समुदाय से गुरु के रूप में पवित्र ग्रंथ का पालन करने के लिए कहा था। सिख समुदाय की श्री गुरु ग्रंथ साहिब में अपार आस्था है और सिख गुरु शब्द में लिखी गुरबानी से मार्गदर्शन लेकर अपना जीवन जीते हैं। इसके बाद भी मुस्तफा इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए उन्हें अपने बयान पर तुरंत ही माफी मांगनी चाहिए। 

यह पहली बार नहीं है जब मुस्तफा ने इस तरह का बयान दिया है। इससे पहले उन्होंने हिंदुओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिस पर उनका खासा विरोध हुआ था। मामला बढ़ता देख कर उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। लेकिन इस मामले में आगे कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने सिखों पर टिप्पणी कर दी है। मुस्तफा के बयानों को लेकर कांग्रेस में भी खलबली मची हुई है। क्योंकि जिस तरह से वह बयान दे रहे हैं, इससे कांग्रेस की दिक्कत बढ़ती जा रही है। मुस्तफा को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का करीबी माना जाता है। पार्टी के भीतर सिद्धू विरोधी खेमा भी सक्रिय हो गया है। इनका कहना है कि यदि मुस्तफा ने अपनी बयानबाजी बंद नहीं की तो पहले हिंदू वोटर पार्टी से नाराज हो गए अब सिख वोटर भी नाराज हो रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि मुस्तफा जैसे लोग खुद ही पार्टी के लिए जान-बूझकर समस्या पैदा कर रहे हैं। मुस्तफा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार भी हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...