Post Top Ad
Thursday, February 3, 2022
Home
खेल
छतरपुर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
ऑनलाइन गेम फ्री फायर में पैसे लगाने 12 साल के लड़के ने घर से चुराया मां का 4 तोले का सोने का हार और पापा की चेन तो दूसरे ने घर से 20 हजार रुपए किए पार।
ऑनलाइन गेम फ्री फायर में पैसे लगाने 12 साल के लड़के ने घर से चुराया मां का 4 तोले का सोने का हार और पापा की चेन तो दूसरे ने घर से 20 हजार रुपए किए पार।
मध्यप्रदेश में ऑनलाइन गेम के साइड इफेक्ट बढ़ते जा रहे हैं, खासकर बच्चों में। ऐसा ही एक मामला छतरपुर में सामने आया है, जहां फ्री फायर गेम की लत के चलते दो बच्चों ने अपने ही घर में चोरियां कर लीं। इनमें से एक बच्चे ने अपनी मां का सोने का हार और पिता की गोल्ड चेन चुरा ली थी। उसका इन गहनों को बेचने का प्लान था। हालांकि इससे पहले ही उसकी चोरी पकड़ी गई। इन नाबालिगों की उम्र 16 और 12 साल है। मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए इन दोनों ने अपने ही घर से 20 हजार रुपए भी पार कर लिए थे। परिजनों को जब तक पता चला, तब तक वे मोबाइल में 14 हजार का रिचार्ज करा चुके थे।
मामला शहर में बुंदेलखंड गैरेज के पीछे का है। दोनों बच्चे पड़ोसी हैं, दोनों में दोस्ती भी है। कोरोना काल के दौरान दोनों साथ में ऑनलाइन क्लास अटैंड करते थे। क्लास के लिए मिले मोबाइल पर इस दौरान दोनों फ्री फायर गेम खेलना सीख गए। दोनों को ऑनलाइन गेम की ऐसी लत लगी कि रिचार्ज कराने के लिए अपने-अपने घरों से उन्होंने रुपए चुराने शुरू कर दिए। घर में लगातार हुई चोरियों के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद हुई जांच में बच्चों की करतूत का खुलासा हुआ। रिकॉर्डिंग से पता चला कि रुपए उनके बच्चे ही चोरी कर रहे हैं। 12 साल के लड़के ने सितंबर 2021 में अपने घर से मां का 4 तोले का सोने का हार और पापा की चेन चुराई थी। दोनों अपने-अपने घरों से अब तक 20 हजार रुपए भी चुरा चुके थे।
बच्चों को समझाने के बाद पेरेंट्स को मोबाइल बैलेंस में खर्च होने के बाद बची रकम दिलवा दी गई है। जो बच्चे ऑनलाइन गेम खेल रहे हैं, पेरेंट्स को चाहिए कि ऐसे बच्चों को फिजिकल एक्टिविटी के लिए प्रेरित करें। पेरेंट्स को बच्चों के साथ समय बिताने की जरूरत है।
अनूप यादव, TI सिटी कोतवाली
ऑनलाइन गेम की लत के चलते ही 13 जनवरी 2022 को भोपाल में 11 साल के बच्चे ने फांसी लगा ली थी। शंकराचार्य नगर बजरिया में रहने वाले योगेश ओझा ऑप्टिकल की दुकान चलाते हैं। उनका 11 साल का इकलौता बेटा सूर्यांश सेंट जेवियर स्कूल अवधपुरी में 5वीं का स्टूडेंट था। बॉक्सिंग रिंग में रस्सी के फंदे पर सूर्यांश लटका मिला था। पेरेंट्स का कहना था कि बच्चा मोबाइल में फ्री फायर गेम खेलने का आदी था। साथ ही वो टीवी में भी गेम खेलता था। ऑनलाइन गेम का इतना शौकीन था कि उसने गेम फाइटर की ड्रेस भी खुद ही ऑनलाइन मंगाई थी।
इससे पहले 30 जुलाई 2020 को छतरपुर के सागर रोड निवासी 13 साल के बच्चे ने फ्री फायर गेम में 40 हजार रुपए हारने के बाद तनाव में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सागर रोड पर पैथालॉजी संचालित करने वाले विवेक पांडेय की पत्नी प्रीति पांडेय जिला अस्पताल में पदस्थ हैं। दंपती का बेटा कृष्णा पांडेय भी ऑनलाइन क्लास के दौरान फ्री फायर गेम खेलने का आदी हो गया था। इस खेल में कई लोग ऑनलाइन शामिल होते हैं। रुपए लगाकर हार-जीत के दांव भी लगाते हैं। कृष्णा ने अपने सुसाइड नोट में 40 हजार रुपए हारने का जिक्र किया था।
Tags
# खेल
# छतरपुर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
खेल,
छतरपुर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद