Post Top Ad
Sunday, February 6, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, एसडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने लगाई झाड़ू।
रायसेन/बरेली, एसडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने लगाई झाड़ू।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। स्वच्छता सर्वेक्षण में कई पायदान नीचे खिसक चुकी नगर परिषद बरेली ने शासन की गाइडलाइन के मुताबिक पूरी तैयारियों के बीच स्वच्छता संकल्प माह प्रारंभ कर दिया है। गत दिन कन्या शाला सहित हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने जमे हुए अवैध अतिक्रमण को एसडीएम प्रमोद गुर्जर के नेतृत्व में नगर परिषद सीएमओ पीके चावला और पुलिस बल के द्वारा हटाया गया। जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया उन स्थानों पर नगर परिषद प्रशासक एसडीएम प्रमोद गुर्जर और नगर परिषद का सफाई हमला पहुंचा। उन स्थानों पर एसडीएम ने झाड़ू उठाकर साफ-सफाई करना प्रारंभ किया। नगर परिषद प्रशासक के झाड़ू लगा रहे थे तो उनके साथ नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी भी साफ-सफाई करने से पीछे नहीं रहे। वहां से पिपरिया मार्ग सहित अन्य मार्गों पर स्वच्छता अभियान जोर-शोर से चलाया गया। स्वच्छता संकल्प माह के चलते एसडीएम प्रमोद गुर्जर ने कहा कि स्वच्छता अभियान में नागरिकों को भी अपना योगदान देना चाहिए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद