पत्नी ने प्रेमी से कारवाई पति की हत्या, प्रेमी से कहा - अगर तुम्हें मुझसे मिलना हो तो पहले चंपालाल को खत्म करो; हत्या के बाद पत्नी ने प्रेमी संग मनाया जश्न, रातभर किया रोमांस। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, February 5, 2022

पत्नी ने प्रेमी से कारवाई पति की हत्या, प्रेमी से कहा - अगर तुम्हें मुझसे मिलना हो तो पहले चंपालाल को खत्म करो; हत्या के बाद पत्नी ने प्रेमी संग मनाया जश्न, रातभर किया रोमांस।

पत्नी ने प्रेमी से कारवाई पति की हत्या, प्रेमी से कहा - अगर तुम्हें मुझसे मिलना हो तो पहले चंपालाल को खत्म करो; हत्या के बाद पत्नी ने प्रेमी संग मनाया जश्न, रातभर किया रोमांस।

पत्नी ने रेमी से कारवाई पति की हत्या, प्रेमी से कहा - अगर तुम्हें मुझसे मिलना हो तो पहले चंपालाल को खत्म करो; हत्या के बाद पत्नी ने प्रेमी संग मनाया जश्न, रातभर किया रोमांस।

राजस्थान। पत्नी किसी और की और प्यार किसी और से। नागौर जिले के पादूकलां थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला वाकया हुआ है। बग्गड़ गांव में प्रेमी के संग मिलकर बीवी ने अपने पति की हत्या कर दी। अब पत्नी और उसका प्रेमी जेल की हवा खा रहे हैं। शुक्रवार शाम दोनों आरोपियों को मेड़ता स्थित SC/ST कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जुडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया। दरअसल, मंगलवार देर शाम पादू कलां थाना क्षेत्र के NH 458 हाईवे पर अरनियाला के पास एक खाई में चंपाराम का शव मिला था। भाई लक्ष्मणराम ने बताया कि उसका भाई चंपाराम 30 जनवरी को मजदूरी के लिए घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं आया। मंगलवार शाम सूचना मिली की शव गांव के बाहर हाईवे किनारे खाई में पड़ा है। भाई ने बताया कि चंपालाल के शरीर पर चोट के निशान थे। लक्ष्मणराम का आरोप है कि चंपालाल की पत्नी मंजूदेवी का 8-10 सालों से गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध है। मंजू देवी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर चंपालाल का मर्डर कर दिया है ओर शव यहां लाकर पटक दिया है।


पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि मृतक चंपालाल की पत्नी मंजू का गांव के ही रामचंद्र पुत्र हीराराम जाजड़ा के साथ अवैध संबंध थे। मंजू और रामचंद्र के रोज-रोज के मिलन से चंपालाल परेशान था। उसकी मंजू के साथ आए दिन लड़ाई-झगडे होते थे। इसके चलते मंजू ने अपने प्रेमी रामचंद्र को फोन कर कहा कि अगर उसे अब कभी भी उससे मिलना हो तो पहले चंपालाल को खत्म करें और फिर उसके पास आए। इससे रामचंद्र भी परेशान हो गया। वो मंजू के बिना नहीं रह पा रहा था। आखिर में उसने प्लान बनाकर 31 जनवरी की रात चंपालाल को एक हाईवे की होटल पर ले जाकर जमकर शराब पिलाई। इसके बाद उसे पैदल ही हाइवे पर ले गया। जहां चंपालाल बेसुध होकर सड़क पर गिर गया और सिर में चोट लगने से बेहोश हो गया। इसके बाद उसने प्लानिंग के तहत एक खाई में भरे पानी में उसे मुंह के बल गिरा दिया। रात भर गंदे पानी में पड़े रहने से वो मर गया। चंपालाल की हत्या कर रामचंद्र ने पूरी बात मंजू को बताई और उसके पास चला गया। इसके बाद दोनों इतना खुश हुए की जश्न में दोनों ने रातभर रोमांस किया। गौरतलब है कि इससे पूर्व मृतक चंपालाल के भाई ने भी भाभी के अवैध संबंध के शक पर भाई की हत्या का अंदेशा जताया था। इसके बाद थाने में भाभी के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...