Post Top Ad
Sunday, February 20, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
दिल्ली
देश
हथियारबंद बदमाशों ने बेटी के सामने रेता मां का गला, घर में रखे गहने और कैश लूटकर हुए फरार।
हथियारबंद बदमाशों ने बेटी के सामने रेता मां का गला, घर में रखे गहने और कैश लूटकर हुए फरार।
दिल्ली। अंबेडकर नगर इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है, पुलिस के मुताबिक 19 फरवरी को कॉल मिली थी कि एक महिला की बदमाशों ने हत्या कर दी है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि घर की पहली मंजिल पर 55 साल की सुधा रानी की खून से लथपथ लाश बेड पर पड़ी हुई थी। तुरंत ही शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। पुलिस के साथ मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और सबूत जमा किए।
पुलिस के मुताबिक शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि हत्या के समय मृत महिला कोई विरोध नहीं कर पाई थी। मृतक महिला की बेटी ने पुलिस को बताया कि रात को तकरीबन 9 बजकर 30 मिनट पर 2 लोग घर में दाखिल हुए थे, उनके हाथ में बंदूक थी। दोनों के चेहरे ढके हुए थे, बमदाशों ने मां के गहने और घर में रखा कैश भी लूटा और फरार हो गए और उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस के मुताबिक बेटी के बयान में काफी विरोधाभास लग रहा है। मृतक सुधा रानी की लाश को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा, गहराई से इस हत्या की जांच की जा रही है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# दिल्ली
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद