Post Top Ad
Friday, February 4, 2022
Home
अपराध
खण्डवा
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
नशे में धुत ठेकेदार ने युवक के शरीर के उड़ाए चिथड़े, राह चलते युवक को मारी टक्कर, टक्कर से साइलेंसर में फंसा युवक, ढाई किलोमीटर तक घसीटा।
नशे में धुत ठेकेदार ने युवक के शरीर के उड़ाए चिथड़े, राह चलते युवक को मारी टक्कर, टक्कर से साइलेंसर में फंसा युवक, ढाई किलोमीटर तक घसीटा।
खंडवा। तेज रफ्तार कार चालक ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया। उसने राह चलते युवक को टक्कर मार दी। युवक कार के साइसेंलर में फंस गया। इसके बाद भी ड्राइवर ढाई किलोमीटर तक कार को दौड़ाता रहा। लोगों ने पीछा कर किसी तरह कार रुकवाई, तब तक साइलेंसर में फंसे युवक की मौत हो चुकी थी। शरीर के चिथड़े उड़ चुके थे, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब कार रुकी तो उसमें से एक शख्स भाग निकला जबकि कार ड्राइवर को पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंपा। आरोपी कार ड्राइवर नशे में था। पुलिस के अनुसार उसने अपना नाम किशन मालवीय निवासी दूधतलाई खंडवा बताया है। किशन ठेकेदार है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
घटना माता चौक से लेकर गुरुगोविंद सिंह स्टेडियम के बीच हुई। कार गुरुवार रात सवा 10 बजे रामनगर से आ रही थी। तेज रफ्तार कार लहरा रही थी। उसने माता चौक पर युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक कार के नीचे साइलेंसर में फंस गया। फिर ड्राइवर कार लेकर इंदिरा चौक की ओर भागने लगा। इस बीच उसने एक अन्य बाइक सवार को भी टक्कर मारी। कार के नीचे फंसे युवक को बचाने के लिए लोगों ने उसके पीछे गाड़ियां दौड़ाईं। वह जोर-जोर से आवाज देकर कार रोकने के लिए कहते रहे, लेकिन लापरवाह ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। कार को वह स्टेडियम की ओर लेकर भागा। इस बीच पीछा कर रहे बाइक सवारों ने ओवरटेक कर कार को रुकवाया।
कार के नीचे युवक फंसा था। कार को एक तरफ से लोगों ने ऊंचा कर जब उसे बाहर निकाला तो पता चला कि उसकी मौत घिसटते समय हो चुकी थी। उसके शरीर के चिथड़े उड़ चुके थे। वह पेट और मुंह के बल ढाई किलोमीटर तक रगड़ाते हुए आया था। उसका मुंह और पेट का हिस्सा पूरी तरह खोखला हो चुका था। पुलिस के अनुसार अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मर्ग कायम कर पुलिस उसकी शिनाख्ती में लगी है।
Tags
# अपराध
# खण्डवा
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
खण्डवा,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद