चाचा ने प्रेमी से फोन पर बात करते देखा तो डांटा, इससे नाराज युवती प्रेमी के घर भागी, प्रेमी जोड़े ने फांसी पर लटककर की आत्महत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Friday, February 4, 2022

चाचा ने प्रेमी से फोन पर बात करते देखा तो डांटा, इससे नाराज युवती प्रेमी के घर भागी, प्रेमी जोड़े ने फांसी पर लटककर की आत्महत्या।

मुरैना। पोरसा के गांव पाल का पुरा में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी पर लटककर अपनी जान दे दी। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। पिछले तीन साल से दोनों एक दूसरे से सम्पर्क में थे। यह बात दोनों के घर वालों को पता नहीं थी। एक दिन युवती के चाचा ने उसको प्रेमी से फोन पर बात करते देख लिया तो उसको बहुत डांटा। इस डांट से नाराज होकर युवती अपने प्रेमी के घर चली गई और वहां जाकर दोनों ने एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की खबर सुबह घर वालों व बाद में गांव वालों को लगी। घटना की जांच जिले की SFL चिकित्सक डॉ. अर्पिता सक्सैना ने की है। उनकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है। फिलहाल दोनों की बॉडी को पीएम के लिए भिजवा दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही अन्य बातों का पता लगेगा। महुआ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

चाचा ने प्रेमी से फोन पर बात करते देखा तो डांटा, इससे नाराज युवती प्रेमी के घर भागी, प्रेमी जोड़े ने फांसी पर लटककर की आत्महत्या।

पाल का पुरा गांव निवासी अनूप सखवार तथा निशा सखवार एक दूसरे को बहुत प्यार करते थे। लेकिन उनके प्यार की भनक उनके घर वालों को नहीं थीं। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ता गया। इस बात को तीन वर्ष बीत गए। दोनों के घरवाले अभी तक उनके प्यार से अनजान थे। निशा सखवार से हर दिन बात करने के लिए अनूप सखवार ने उसे एक फोन दे दिया था जिससे वह उससे चुपके से बात कर लिया करती थी। बुधवार के दिन निशा सखवार के चाचा सुनील सखवार ने उसे अनूप से फोन पर बात करते देख लिया। जिस पर उन्होंने निशा को बहुत डांटा जिससे वह नाराज होकर रात में शौच के बहाने घर से निकल आई और रात में ही अनूप के घर पर चली गई। वहां जाकर रात में दोनों ने एक ही रस्सी से दो फंदा बनाकर एक साथ लटककर आत्महत्या कर ली, इस हादसे के बाद पूरा गांव गमगीन है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...