रायसेन, कलेक्टर और एसपी की उपस्थिति में केन्द्राध्यक्षों को प्रदान की गई परीक्षा संबंधी सामग्री। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, February 15, 2022

रायसेन, कलेक्टर और एसपी की उपस्थिति में केन्द्राध्यक्षों को प्रदान की गई परीक्षा संबंधी सामग्री।

कलेक्टर और एसपी की उपस्थिति में केन्द्राध्यक्षों को प्रदान की गई परीक्षा संबंधी सामग्री।

  • हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षाओं के लिए रायसेन जिले में बनाए गए 86 परीक्षा केन्द्र।

रायसेन, कलेक्टर और एसपी की उपस्थिति में केन्द्राध्यक्षों को प्रदान की गई परीक्षा संबंधी सामग्री।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मप्र भोपाल द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन जिले के लिए निर्धारित 86 परीक्षा केन्द्रों पर 17 फरवरी से 13 मार्च 2022 तक जारी समय सारणी अनुसार किया जाएगा। रायसेन स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय समन्वय केन्द्र से कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे, एसपी विकाश कुमार शाहवाल की उपस्थिति में परीक्षा केन्द्राध्यक्ष और सहायक केन्द्राध्यक्षों को गोपनीय सामग्री प्रदान की गई। इस दौरान कलेक्टर दुबे ने कहा कि हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षाओं के पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सफल सम्पादन के लिए माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड भोपाल के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जाए।

रायसेन, कलेक्टर और एसपी की उपस्थिति में केन्द्राध्यक्षों को प्रदान की गई परीक्षा संबंधी सामग्री।

साथ ही माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत जारी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल, डीईओ एमएल राठौरिया, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, एसडीएम तथा कलेक्टर प्रतिनिधि एलके खरे उपस्थित थे। जिला शिक्षा अधिकारी एमएल राठौरिया ने बताया कि हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में 86 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं जिनमें नियमित विद्यार्थियों के 77 परीक्षा केन्द्र और स्वाध्यायी विद्यार्थियों के 9 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिले में लगभग 25500 से अधिक विद्यार्थी हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...