राजगढ़/तलेन, निर्माण कार्य में हो रहे भ्रष्टाचार पर क्षेत्रीय विधायक ने दिए कार्रवाई के आदेश। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, February 15, 2022

राजगढ़/तलेन, निर्माण कार्य में हो रहे भ्रष्टाचार पर क्षेत्रीय विधायक ने दिए कार्रवाई के आदेश।

निर्माण कार्य में हो रहे भ्रष्टाचार पर क्षेत्रीय विधायक ने दिए कार्रवाई के आदेश।

राजगढ़/तलेन, निर्माण कार्य में हो रहे भ्रष्टाचार पर क्षेत्रीय विधायक ने दिए कार्रवाई के आदेश।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। नगर के वार्ड 13 व 11 के मुख्य मार्ग पर सीसी रोड निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। जब इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई तो उनके द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई। जब इंजीनियर से इस विषय पर चर्चा की गई तो इंजीनियर ने कहां जितना काम हुआ उतना पेमेंट निकाला जाएगा। अब सवाल यह उठता है कि जब घटिया निर्माण कार्य हो रहा है तो उसकी जांच कर इंजीनियर पर रोक लगाने चाहिए थी पर इस भ्रष्टाचार में इंजीनियर की मौन स्वीकृति रही। जब इस मामले को लेकर क्षेत्रीय विधायक राजवर्धन सिंह से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि यदि भ्रष्टाचार हुआ है तो तत्काल उसका काम रोका जाए और पेमेंट भी नहीं निकला जाएगा। अब यह देखना होगा कि यहां क्षेत्रीय विधायक के निर्देश पर संबंधित विभाग क्या कार्रवाई करता है। जब इस मामले को लेकर सीएमओ भगवान सिंह भिलाला से रोड निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर कथन लिया तो उन्होंने कहा कि मेने ठेकेदार को निर्देश दिया है, वहा नालियो का निर्माण किया जाए। उल्लेखनीय है की क्षेत्रीय विधायक द्वारा काम रोकने व ठेकेदार पर कार्यवही के निर्देश दिए। वही सीएमओ के द्वारा विधायक के निर्देश की अवहेलना की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...