रायसेन, दो वर्ष से फरार हत्या के प्रयास का ईनामी आरोपी गिरफ्तार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, February 7, 2022

रायसेन, दो वर्ष से फरार हत्या के प्रयास का ईनामी आरोपी गिरफ्तार।

दो वर्ष से फरार हत्या के प्रयास का ईनामी आरोपी गिरफ्तार।

रायसेन, दो वर्ष से फरार हत्या के प्रयास का ईनामी आरोपी गिरफ्तार।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। अवैध शराब की सूचना पर ग्राम गोरखी कलारी के पास आरोपी रामपाल राजपूत, उपेन्द्र पटेरिया, हल्के यादव, राजा उर्फ राजवीर राजपूत, राम जी राजपूत के विरूद्ध घटना समय अवैध शराब ले जाने एवं कलारी पर कार्य करने वाले लडकों सुरेन्द्र राजपूत, राघवेन्द्र राजपूत, दिनेश लोधी, विश्ववीर सिंह के ऊपर कट्टे व पिस्टल से जान से मारने की नियत से गोली मारने की घटना पर से थाना सुल्तानगंज, रायसेन में धारा 307, 34 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट, 34(2) आबकारी  अधि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में आरोपी रामजी राजपूत पिता जगत सिंह राजपूत नि. नन्ही देवरी, थाना केसली, जिला सागर घटना दिनांक से फरार चल रहा था। जिसकी सूचना देने वाले को पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा 2000 रूपये नगद ईनाम देने की उद्घोषणा की गयी थी। शेष आरोपियों को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। प्रकरण में 6 जून 2022 को पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी रामजी राजपूत पिता जगत सिंह राजपूत नि. नन्ही देवरी, थाना केसली, जिला सागर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ पर आरोपी द्वारा घटना दिनांक को राजा राजपूत के साथ उसकी स्कार्पियो जीप से ग्राम गोरखी आकर कलारी में कार्य करने वाले लड़कों पर जान से मारने की नियत से देशी कट्टे से गोली चलाना बताया। घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन थाना सुरखी में दारू के केस में खड़ी होना बताया। आरोपी द्वारा जिस कट्टे से फायर किया था, उस कट्टे को नारायणपुर जमुनियां रोड की घाटी की खाई में फैंकना बताया। पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा की तलाश की गयी जो नहीं मिला।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...