Post Top Ad
Tuesday, February 8, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के तहत कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित।
रायसेन, महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के तहत कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा संचालित महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन कलेक्टर अरविन्द दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। कार्यशाला में कलेक्टर दुबे ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन की महिलाओं की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता है। जिले में भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए कार्य किए जा रहे हैं। कार्यशाला के प्रारंभ में कलेक्टर दुबे, जिला पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शहवाल तथा जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, पीआरओ अनुभा सिंह द्वारा परियोजना की पत्रिका एवं चित्र का विमोचन किया गया। कलेक्टर दुबे ने कहा कि मप्र टूरिज्म बोर्ड द्वारा भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की निर्भया योजना के अंतर्गत महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना का संचालन पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं का कौशल विकास, बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण, पर्यटन स्थलों एवं निकटस्थ क्षेत्रों में स्थानीय निकायों द्वारा आधारभूत सुविधाओं का उन्नयन, जागरूकता एवं संवेदीकरण गतिविधियां की जा रही है। उन्होंने कहा कि परियोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला प्रशासन द्वारा हर संभव मदद की जाएगी।
कार्यशाला में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड भोपाल की सलाहकार वर्षा परिहार ने परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं हेतु सुरक्षित माहौल बनाने के लिए एक ओर जहाँ हमें सामाजिक सम्वेदनशीलता और नीतिगत निर्णयों के लिए पैरवी करना होगा वहीं आधारभूत संरचनात्मक ढांचे को भी बेहतर बनाना होगा। इस परियोजना में यह दोनों ही कार्य मध्यप्रदेश शासन द्वारा किए जा रहे हैं। इस परियोजना के अंतर्गत पर्यटन स्थलों को महिलाओं हेतु सुरक्षित एवं भयमुक्त बनाना है। इसके लिए इन स्थलों के आसपास की महिलाओं एवं लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जा रही है। साथ ही महिलाओं को रोजगार से जोड़ने उन्हें ई-रिक्शा, टूरिस्ट गाईड, सिक्युरिटी गार्ड, पंप पर काम करने हेतु एवं अन्य कार्यो की ट्रेनिंग दी जाएगी एवं रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यशाला में अशासकीय संस्था संगिनी व समर्थ की जेंडर कंसल्टेंट अपूर्वा सांडिल्य ने संस्था एवं किये जा रहे कार्यो पर जानकारी दी। समर्थ संस्था भोपाल से मंजू शर्मा ने सांची एवं हलाली, सोनारी (सलामतपुर) में कार्यो एवं गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के सम्मिलित प्रयास से ही परियोजना का सफल होना संभव है और हमें आशा है कि सभी विभागों का सहयोग मिलेगा। कार्यशाला में जिला महिला बाल विकास अधिकारी दीपक संकत, सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री सहित अन्य जिला अधिकारी एवं हेमंत भारद्वाज, राम विश्वकर्मा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद