Post Top Ad
Tuesday, February 15, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजस्थान
लड़की के लव मैरिज करने से नाराज परिजनो ने लड़की की सास को मारी गोली, लड़की का किया अपहरण।
लड़की के लव मैरिज करने से नाराज परिजनो ने लड़की की सास को मारी गोली, लड़की का किया अपहरण।
राजस्थान। महेंद्रगढ़ में लव मैरिज करने वाली लड़की के परिजन ने लड़के के घर पहुंचकर फायरिंग कर दी, गाेली लड़की की सास काे लगी, इसके बाद परिजन लड़की काे साथ ले गए। थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने गांव खातौद से युवती का अपहरण करने के मामले में कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर युवती को राजस्थान के किशनगढ़ क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, महेंद्रगढ़ के बलाना की युवती ने 3 माह पहले खाताेद के रहने वाले दीपक से लव मैरिज की थी, युवती ससुराल में रह रही थी। लड़की के परिजन उसकी ससुराल पहुंचे, दो बोलेरो व दो बाइक पर युवती के परिवार के सदस्य, मामा व अन्य आठ-दस लाेग पहुंचे थे। वे युवती को ले जाने लगे तो ससुराल पक्ष के लोगों ने रोकने की कोशिश की। इस पर युवती के परिजन ने गाेली चला दी, एक गाेली युवती की सास सुमन काे पैर में लग गई। इसके बाद वे लड़की काे ले गए। इस घटना के बाद युवती के ससुराल पक्ष के लोगों ने युवती के अपहरण सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया।
पुलिस के मुताबिक, थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम को सूचना मिली कि खातौद गांव में गोली चल गई है और गोली चलाने वाले आरोपी एक महिला को उठाकर ले गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि कुछ लोगों ने खातौद गांव में हथियारों के साथ हमला कर एक को घायल कर दिया। इसके साथ एक महिला को उठाकर ले गए हैं, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। सदर थाना महेंद्रगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को 24 घंटे की भीतर राजस्थान के किशनगढ़ क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजस्थान
Share This
About Ghatak reporter
राजस्थान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद