Post Top Ad
Wednesday, February 9, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धार
मध्य प्रदेश
विडियो
महिला से युवक को छेड़-छाड़ करना पड़ा भारी, महिला और परिजनो ने युवक को घर से बाहर निकालकर किया नंगा, सड़क पर निकाला जुलूस; देखे विडियो।
महिला से युवक को छेड़-छाड़ करना पड़ा भारी, महिला और परिजनो ने युवक को घर से बाहर निकालकर किया नंगा, सड़क पर निकाला जुलूस; देखे विडियो।
धार। एक मनचले ने अकेला देखकर महिला का बीच सड़क पर हाथ पकड़ा और छेड़खानी की। इसके बाद महिला ने मनचले की जमकर पिटाई की और फिर उसे निर्वस्त्र कर सड़क पर जुलूस निकाला। आरोपी को बचाने के लिए पुलिस को आना पड़ा। मामला निसरपुर का है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने महिला को सड़क पर अकेला देख उसका हाथ पकड़ा और छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद महिला अपने परिजन और गांव वालों को साथ लेकर आरोपी के घर पहुंची। उसे घसीटकर घर से बाहर निकाला, फिर लोगों ने डंडों से आरोपी की पिटाई कर दी। साथ ही जुलूस निकालते हुए उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया। छेड़छाड़ की ये घटना चार दिन पुरानी है।
पुलिस के मुताबिक 5 फरवरी को महिला किसी काम से पुराने निसरपुर गई थी। यहां महिला को अकेला देखकर बाइक से गुजर रहे आरोपी शिवम पाटीदार ने महिला का हाथ पकड़ लिया और उससे छेड़छाड़ की। महिला वहां से घर आई तो देर शाम आरोपी उसके घर के सामने भी आ पहुंचा और फिर कुछ अश्लील हरकतें की। गांव के लोग इकट्ठा हुए तो मौके से फरार हो गया। मामले में केस दर्ज करने की बात को लेकर आरोपी पक्ष और महिला के परिवार में विवाद हो गया था। पुलिस ने इस पूरे मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं। पहला मामला महिला की ओर से छेड़छाड़ करने को लेकर दर्ज कराया गया है। वहीं दूसरा मामला युवक के साथ हुई मारपीट को लेकर दर्ज किया है। मारपीट के मामले में पुलिस ने 5 नामजद सहित 10 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धार
# मध्य प्रदेश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद