भोपाल, मंत्रालय के कार ड्राइवर ने अकाउंटेंट से शादी का झांसा देकर किया रेप, दूसरी युवती से की सगाई, ड्राइवर घर छोड़कर फरार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, February 9, 2022

भोपाल, मंत्रालय के कार ड्राइवर ने अकाउंटेंट से शादी का झांसा देकर किया रेप, दूसरी युवती से की सगाई, ड्राइवर घर छोड़कर फरार।

मंत्रालय के कार ड्राइवर ने अकाउंटेंट से शादी का झांसा देकर किया रेप, दूसरी युवती से की सगाई, ड्राइवर घर छोड़कर फरार।

भोपाल, मंत्रालय के कार ड्राइवर ने अकाउंटेंट से शादी का झांसा देकर किया रेप, दूसरी युवती से की सगाई, ड्राइवर घर छोड़कर फरार।

भोपाल। मंत्रालय (वल्लभ भवन) के कार ड्राइवर ने महिला अकाउंटेंट के साथ दुष्कर्म किया। अकाउंटेंट ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे शादी का झांसा देकर जून 2021 से शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी से मुकर गया। इधर, हबीबगंज पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी एक दूसरी लड़की से सालभर पूर्व सगाई कर चुका है। अब घर छोड़कर फरार हो गया है। अपने बड़े भाई को फोन पर मैसेज कर रहा कि हमें लड़की फंसा रही है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, तुलसी नगर में रहने वाली 23 साल की युवती अकाउंटेंट है। फिलहाल वह जॉब छोड़कर रखी है। इससे पूर्व वह निजी अस्पताल में जॉब करती थी। उसने पुलिस को बताया कि इलाके में रहने वाले अजय गोवास्वामी से उसकी दो साल पहले दोस्ती हुई थी। कुछ दिन बाद दोस्ती प्रेम में बदल गई। अजय ने उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद 3 जून 2021 को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। हालही में युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी उसे बिना जवाब दिए गायब हो गया। इस पर युवती ने उसके खिलाफ थाने में मामला दर्ज करा दिया। अजय के पिता मंत्रालय में ड्राइवर थे, उनकी मौत हो चुकी है। उसके भाई-मां ने बताया कि अजय की सालभर पहले एक लड़की से सगाई हो चुकी है। वह अकाउंटेंट से शादी नहीं करेगा। यह बात युवती को पता चली तो वह आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराने थाने पहुंच गई। अजय पुलिस का भी फोन नहीं उठा रहा है। वह अपने भाई को मैसेज कर बता रहा कि लड़की उसे फंसा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...