Post Top Ad
Saturday, February 12, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
युवती की कांस्टेबल से बढ़ी थी नज़दिकया, इसी बात से नाराज सपा नेता के दबंग बेटे ने की थी युवती की हत्या, कहा था - शादी नहीं कर सकता, लेकिन किसी और की भी नहीं होने दूंगा।
युवती की कांस्टेबल से बढ़ी थी नज़दिकया, इसी बात से नाराज सपा नेता के दबंग बेटे ने की थी युवती की हत्या, कहा था - शादी नहीं कर सकता, लेकिन किसी और की भी नहीं होने दूंगा।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, कानपुर।
उन्नाव/कानपुर। उन्नाव में दलित युवती हत्याकांड की सच्चाई जानने के लिए उन्नाव में मृतका और आरोपी के घर से लेकर दिव्यानंद आश्रम तक एक-एक पहलू पर पड़ताल और पुलिस की जांच रिपोर्ट से चौंकाने वाला सच सामने आया। सपा नेता के दबंग बेटे के युवती से संबंध थे। लड़की के दबाव बनाने पर शादी से इनकार कर दिया था, लेकिन अपने से आधी उम्र की लड़की को रखैल बनाकर रखना चाहता था, क्यों कि पहले से वह शादीशुदा था। इसके चलते युवती की दूसरे से नजदीकियां बढ़ी तो इतना नागवार गुजरा कि हत्याकांड को अंजाम दिया।
उन्नाव पुलिस की जांच रिपोर्ट के मुताबिक समाजवादी पार्टी के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रहे फतेहबहादुर सिंह का सबसे छोटा बेटा रजोल सिंह अय्याश और आपराधिक प्रवृत्ति का है। करीब दो साल पहले रजोल मृतक दलित युवती की मां से संपर्क में आया था। कांशीराम कॉलोनी में उसके घर आने-जाने के दौरान 22 साल की बड़ी बेटी को पसंद करने लगा। इसके बाद दोनों की उम्र में दोगुने का फासला होने के बाद भी नजदीकी बढ़ गई थी। मोहल्ला ही नहीं पूरे इलाके में दोनों के संबंधों की चर्चा आम हो चुकी थी। खुले आम रजोल उसके घर में पूरा-पूरा दिन बिताता, इलाके में लेकर घूमता था और आश्रम में भी अपना अय्याशी का अड्डा बना रखा था। इसी बीच कांशीराम चौकी में तैनात एक कांस्टेबल से संपर्क में युवती आ गई और दोनों के बीच नजदीकी बढ़ने लगी। कांस्टेबल का ट्रांसफर लखनऊ हुआ तो युवती वहां तक मिलने जाने लगी। मामले की भनक लगने पर रजोल और युवती के बीच झगड़ा होने लगा। यहीं से दोनों के संबंधों में दरार पड़ने लगी और रजोल ने विरोध करने के बाद भी कांस्टेबल से नजदीकी नहीं कम करने पर हत्याकांड को अंजाम दिया।
पुलिस की जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि रजोल ने हत्याकांड को अंजाम देने से पहले युवती की मां को चेतावनी दी थी। कहा था कि कांस्टेबल से मिलना-जुलना बंद करा दो नहीं तो ठीक नहीं होगा। इस पर युवती की मां ने पलटवार करते हुए कहा था हिम्मत है तो शादी कर लो। फिर वह कहीं नहीं आएगी-जाएगी। रजोल ने शादी से साफ इनकार कर दिया था। क्योंकि वह पहले से शादी-शुदा था। इसके बाद भी युवती नहीं मानी और सिपाही से मिलना-जुलना इतना नागवार गुजरा कि उसे प्लान के तहत आश्रम में मिलने के लिए बुलाया और हत्याकांड को अंजाम दिया। यह कोई पहला मामला नहीं है जिसमें रजोल के किसी युवती से संबंध थे और उसकी दूसरे से नजदीकी बढ़ने पर हत्याकांड को अंजाम दिया। ठीक इसी तरह 2018 में भी फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में युवती का अपहरण कर हत्या का आरोप रजोल पर लगा था। लेकिन उसमें कोर्ट से वह साक्ष्य और गवाह के अभाव में बरी हो गया था। युवती की हत्या के बाद पूरे इलाके में चर्चा है कि यह कोई पहला मामला नहीं रजोल कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। अगर उसके पुराने मामलों की जांच की जाए तो यौन उत्पीड़न के साथ ही हत्याकांड के और मामले भी सामने आएंगे। उसकी दबंगई और लोक-लाज के डर से अब तक कोई आगे नहीं आया।
दलित युवती के लापता होने के बाद परिजन सड़क पर उतरे तो पुलिस हरकत में आई। इसके बाद जांच शुरू की तब पूर्व में उन्नाव में तैनात रहे दो कांस्टेबलों से मृतका की कॉल डिटेल सामने आई। पुलिस ने दोनों कांस्टेबल, रजोल और हत्याकांड में शामिल रजोल के साथी सूरज की कॉल डिटेल का एनालिसिस किया तो हत्याकांड के खुलासे तक पहुंच गई। जांच में यह भी सामने आया कि हत्याकांड होने से पहले तक मृतका और रजोल की रोजाना औसतन 20 से ज्यादा बार फोन पर बात होती थी। इससे एक बात तो साफ हो गई कि हत्याकांड के पहले तक वह लगातार रजोल के संपर्क में थी और इसके बाद एकदम से गायब हो गई। सूरज को उठाकर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा हो गया।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद